- Back to Home »
- Discussion »
- कांग्रेस के 35 पदाधिकारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा..
Posted by : achhiduniya
09 January 2021
पूर्व कांग्रेस के प्रदेश सचिव और मौजूदा प्रदेश
कांग्रेस कमेटी (PCC) के सदस्य शिव कुमार पाण्डेय के अनुसार पार्टी
को कमजोर करने के लिए जिलाध्यक्ष और अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी कार्य कर रहे हैं।
हाल ही में गठित ब्लॉक की नई कार्यकारिणी में पुराने कार्यकर्ताओं को तवज्जो न
देकर अन्य पार्टी से आए लोगों को महत्वपूर्ण पद पर बैठा दिया गया है। इनमें कई
अनुभवहीन हैं,
जिससे पार्टी की नींव कमजोर हो रही है। शिव कुमार
ने कहा,जैसे अमेठी में सांसद की कुर्सी कांग्रेस से छिन गई है, वैसी ही दशा इस जिले में होती जा रही है। इसको लेकर सांसद और
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा गया है। PCC के सदस्य शिव कुमार पाण्डेय ने नई ब्लॉक कार्यकारिणी में कई
कार्यकर्ताओं को दरकिनार किए जाने से नाराज शिव कुमार पाण्डेय समेत 35 अन्य पदाधिकारियों ने सोनिया गांधी को
अपना इस्तीफा भेज दिया है। बता दें कि अभी तक किसी का भी इस्तीफा स्वीकार नहीं
किया गया है। वहीं, जिला के पदाधिकारी इस मामले पर कुछ बोलने को
तैयार नहीं हैं। इसके अलावा शिव कुमार दावा कर रहे हैं कि आने वाले समय में और भी
नेता इस्तीफा देंगे।


