- Back to Home »
- Agriculture / Nature »
- कृषि कानूनों के खिलाफ खुल कर कांग्रेस करेगी किसान आंदोलन का समर्थन...
Posted by : achhiduniya
09 January 2021
बीते 45 दिनो से चल रहे कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन को अब कांग्रेस खुलकर केंद्र सरकार के विरोध
में समर्थन देने को तैयार हो गई है। कांग्रेस
ने घोषणा की है कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ 15 जनवरी
को देश भर में राज्यपाल भवनों का घेराव किया जाएगा। साथ ही कांग्रेस के प्रदेश
मुख्यालयों से रैली भी निकाली जाएगी। कांग्रेस नेता के सी वेणुगोपाल ने कहा,कांग्रेस 15 जनवरी को हर प्रदेश हेडक्वार्टर में किसान अधिकार
दिवस मनाएगी और हर जिले में मार्च निकालेगी। जिस तरह कांग्रेस ने ईस्ट इंडिया
कंपनी को देश से बाहर निकाला, वैसे ही अब मोदी सरकार को
सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। किसानों ने कोर्ट जाने से इनकार कर दिया
है। सुप्रीम कोर्ट को भी अपनी अंतरात्मा में झांकना जरूरी है। क्या कारण है कि किसानों
कोर्ट जाना मंजूर नहीं किया है। कांग्रेस के
मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने
किसानों से उनके आंदोलन में शामिल होने के लिए न्योता
मिलने का दावा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार ने अंग्रेजों को भी पीछे छोड़
दिया है। पिछले डेढ़ महीने से चल रहे आंदोलन में अब तक 60 से ज्यादा अन्नदाता दम तोड़ चुके हैं,लेकिन पीएम मोदी के पास शहीद किसानों के लिए सांत्वना के शब्द
तक नहीं हैं। सुरजेवाला ने आरोप लगाया, उनकी मौत के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार है। ये लड़ाई किसानों की
खुद्दारी और मोदी सरकार की जिद के बीच है। देश के 73साल में
पहली बार ऐसी सरकार है, जो जनता की नहीं सुनना चाहती। वह
किसानों की समस्या



