- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- देश में इस तारीख से शुरू होगा कोरोना टीकाकरण....
Posted by : achhiduniya
09 January 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोविड-19 की
परिस्थितियों और तैयारियों की समीक्षा किए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया। सरकारी
बयान के मुताबिक, विस्तृत समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया कि
आने वाले त्योहारों लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहु आदि के मद्देनजर कोविड-19 टीकाकरण अभियान 16
जनवरी 2021 से शुरू होगा। इस दौरान करीब तीन करोड़ स्वास्थ्य कर्मियों एवं अग्रिम
मोर्चे पर कार्यरत कर्मियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके मुताबिक, स्वास्थ्य कर्मियों एवं अग्रिम मोर्चे पर कार्यरत कर्मियों के
बाद 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और 50 वर्ष
से कम आयुवर्ग के उन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी जो कि पहले ही अन्य बीमारियों
से ग्रसित हैं, जिनकी संख्या करीब 27 करोड़ है। सरकार ने कहा, राष्ट्रीय
नियामक ने दो टीकों (कोविशील्ड और कोवैक्सीन) को आपातकालीन उपयोग संबंधी मंजूरी
अथवा तेज स्वीकृति प्रदान की है,जो कि सुरक्षा एवं रोग
प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करने में सक्षम पाए गए हैं। सरकार की ओर से दी जानकारी
में कहा गया है कि पीएम मोदी ने आज कोविड-19
टीकाकरण के लिए राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की तैयारियों के साथ-साथ देश में
कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए हाई लेवल बैठक की। बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधान सचिव, प्रधान सचिव, स्वास्थ्य सचिव, और अन्य
वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।


