Posted by : achhiduniya 07 January 2021

वेबिनार के जरिए शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, जेईई मेन 2021 की तारीखों के ऐलान के बाद से ही विद्यार्थी लगातार जेईई एडवांस्ड के बारे में प्रश्न पूछ रहे थे। छात्र जेईई एडवांस्ड की तारीख, प्रावधान, पात्रता संबंधी नियमों को लेकर लगातार सवाल कर रहे थे। पिछली बार कोविड-19 की विषम परिस्थितियां थीं। अभी भी इससे उबर नहीं पाए हैं। इसको ध्यान में रखकर इस बार भी 

आईआईटी में एडमिशन के लिए 75 फीसदी अंकों की पात्रता मानदंड को हटा दिया गया है। जेईई एडवांस्ड परीक्षा इस बार 3 जुलाई को परीक्षा होगी। छात्रों के पास तैयारी के लिए काफी वक्त है। विद्यार्थी अच्छे से तैयारी कर सकते हैं। आईआईटी खड़गपुर इस बार परीक्षा का आयोजन करेगा। सभी विद्यार्थियों को बहुत बहुत शुभकामनाएं। जेईई एडवांस्ड परीक्षा के जरिए ही देश के प्रतिष्ठित 23 आईआईटी संस्थानों में एंट्री मिलती है। JEE Main में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ही जेईई एडवांस्ड देने का मौका मिलता है। पिछले महीने ही शिक्षा मंत्री ने यह भी घोषणा की थी कि 2021 से जेईई 

मेन्स परीक्षा साल में चार बार आयोजित की जाएगी। यह चारों सत्र फरवरी,मार्च,अप्रैल और मई में आयोजित किए जाएंगे। जेईई मेन्स परीक्षा का पहला सत्र 23 फरवरी से 26 फरवरी 2021 के बीच आयोजित किया जाएगा। सरकार ने जेईई मेन 2020 पास करने वाले उन विद्यार्थियों को सीधे जेईई एडवांस्ड 2021 में बैठने की अऩुमति दी है जो कोरोना महामारी के चलते जेईई एडवांस्ड 2020 में नहीं बैठ सके थे। इन छात्रों को जेईई मेन 2021 देने की जरूरत नहीं है। इन्हें सीधा जेईई एडवांस्ड 2021 में बैठने का मौका मिलेगा। ऐसे में इस बार जेईई एडवांस्ड परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों की संख्या काफी 

अधिक होगी।भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) में प्रवेश के लिए 12वीं में 75 फीसदी अंकों की अनिवार्यता संबंधी शर्त को भी हटा लिया गया है। पिछले वर्ष भी कोरोना के चलते 75 फीसदी अंकों की बाध्यता से छूट दी गई थी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस वर्ष इस परीक्षा का आयोजन आईआईटी खड़गपुर द्वारा किया जाएगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ शिक्षा मंत्रालय की कमान अब प्रह्लाद जोशी के हाथ, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर।@ दिल्ली में पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक'- RAF की IG सीमा धुंडिया जंतर-मंतर पर हुए एक्शन से नाराज।@ छात्रों की दो और मांगे हैं, जिन्हें हम भूले नहीं, मैं हर समर्थन के लिए तैयार-राहुल गांधी।@ डरो मत! इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है, अभी दो मांगें बाकी हैं-राहुल गांधी।@ मैं CJP और युवा पीढ़ी को बधाई देता हूं, ये लोकतंत्र की जीत है,आंदोलन खत्म होने पर बोले सोनम वांगचुक।@ भारत को US टैरिफ में मिली बड़ी राहत, अब 55% एक्सपोर्ट पर सिर्फ 10% अतिरिक्त ड्यूटी।@ दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से कहा- खाली कीजिए जंतर-मंतर।@ जलमग्न हुआ सूरत-पानी में समाईं 500 से ज्यादा कारें।@ कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर रक्षा मंत्री बोले- भारतीय सेनाएं हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -