- Back to Home »
- Crime / Sex »
- गैंग रेप से बच जाती अगर महिला शाम को अकेले बाहर नहीं जाती.... NCW की महिला सदस्य चंद्रमुखी देवी का बेतुका बयान...
गैंग रेप से बच जाती अगर महिला शाम को अकेले बाहर नहीं जाती.... NCW की महिला सदस्य चंद्रमुखी देवी का बेतुका बयान...
Posted by : achhiduniya
07 January 2021
बीते दिनो उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुए सामूहिक बलात्कार व ह्त्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि गत रविवार को उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदिर गयी 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है और उसके गुप्तांग में चोट के निशान तथा पैर की हड्डी टूटी पाई गई है।
मौके पर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं राष्ट्रीय महिला आयोग {NCW :- National Commission for Women} की सदस्य ने कहा कि अगर महिला शाम को अकेले बाहर नहीं जाती तो ये घटना नहीं हुई होती। बदायूं में 3 जनवरी को एक महिला की कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी। पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पैनल द्वारा भेजी गई दो सदस्यीय टीम में शामिल एनसीडब्ल्यू सदस्य चंद्रमुखी देवी ने अपराध स्थल का भी दौरा भी किया। चंद्रमुखीने कहा,किसी महिला को किसी के प्रभाव में बेसमय बाहर नहीं जाना चाहिए। मुझे लगता है कि अगर वह शाम को बाहर नहीं गई होती, या उसके साथ परिवार का कोई सदस्य होता, तो इसे रोका जा सकता था। देवी ने यह भी कहा कि वह घटना में पुलिस की भूमिका से संतुष्ट नहीं थीं। उन्होंने अपने दौरे के बाद कहा कि अगर पुलिस ने मामले में तेज़ी दिखाई होती, तो शायद वे पीड़िता को बचा सकते थे। देवी के इस बयान को लेकर फिल्म निर्माता और अभिनेत्री पूजा भट्ट ने ट्वीट कर आयोग और चेयरपर्सन रेखा शर्मा से पूछा कि क्या वह इस बयान का समर्थन करती हैं, यदि हां तो इस पर वह




