- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- किसानों को आतंकवादी कहने पर कंगना रनौत 6 ब्रांड्स कॉन्ट्रैक्ट से की गई बाहर....
Posted by : achhiduniya
26 January 2021
गणतंत्र दिवस पर सरकार के खिलाफ किसानों ने
ट्रैक्टर मार्च निकाला, जिसके बाद कई जगह हिंसा-तोड़फोड़
की खबरें आई हैं। इसी घटना के बाद बॉलीवुड एक्टर कंगना रनौत ने इस
हिंसा की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए खुद को लेकर एक हैरान करने वाला खुलासा किया
है। कंगना रनौत ने एक किसान की फोटो शेयर कर
अपना दर्द सोशल मीडिया पर लिखा है जिसमें उन्होंने यह बताया है कि उन्हें किसानों
के खिलाफ बोलना कितना महंगा साबित हुआ है। दरअसल कंगना रनौत इस आंदोलन की शुरुआत से ही इसके विरोध में लिखती आ रही हैं। वहीं
अब जब यह आंदोलन हिंसक हो गया तो उन्होंने अपने साथ हुई बर्ताव को लेकर सच्चाई
बताई है। कंगना रनौत ने यह खुलासा किया कि किसानों
के खिलाफ बोलने पर उनसे 6 ब्रांड्स ने कॉन्ट्रैक्ट रद्द
कर दिए गए थे। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा है, मुझसे 6 ब्रांड्स ने कॉन्ट्रैक्ट कैंसल कर दिए और कहा कि मैंने किसानों
को आतंकवादी कहा है इसलिए
वो मुझे ब्रांड एम्बैसडर नहीं बना सकते। आज मैं हर एक
इंडियन से कहना चाहूंगी जो इन दंगों का समर्थन कर रहे हैं। वह भी एक आतंकवादी हैं
जिसमें एंटी नेशनल ब्रांड्स भी शामिल हैं। इसके बाद भी कंगना चुप नहीं रहीं उन्होंने आंदोलन
को सपोर्ट करने वाली सेलेब्रिटीज पर निशाना साधा है। इसके अलावा एक अन्य ट्वीट भी
किया जिसमें उन्होंने लिखा है, आपको ये समझाना होगा प्रियंका
चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ। आज पूरी दुनिया हम पर हंस रही है। यही चाहिए था न तुम
लोगों को। बधाई।


