- Back to Home »
- Discussion »
- क्या किसान आंदोलन खत्म होने वाला है....?
Posted by : achhiduniya
28 January 2021
गणतंत्र दिवस के मौके पर हुई हिंसा के लिए दिल्ली
पुलिस ने 20 किसान नेताओं को नोटिस भेजा है। FIR में
दर्ज नेताओं के खिलाफ भी लुक आउट नोटिस जारी की गई है। गाजीपुर बॉर्डर पर किसान
नेता राकेश टिकैत के टेंट पर नोटिस चिपकाया दिया गया है। पुलिस ने 3 दिन में उनसे
जवाब मांगा है। उधर, गाजीपुर बॉर्डर पर भी पुलिस बल
बढ़ा दिया गया है। बॉर्डर पर पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है। गाजियाबाद नगर निगम के
सूत्रों के मुताबिक गाजीपुर बॉर्डर पर नगर निगम द्वारा दी गई उन सुविधाओं को हटा लिया गया है।
जैसे सफाई कर्मचारी, पानी की सुविधा, और टॉयलेट। सिर्फ दो टॉयलेट रखा गया है। गौरतलब है की गणतंत्र
दिवस के मौके पर किसानों की ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा के बाद सरकार ने सख्त रुख
अख्तियार कर लिया है। सिंघु बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर समेत किसानों के सभी धरना
स्थलों पर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।
सिंघु बॉर्डर पर पुलिस और आंदोलनकारी आमने-सामने आ गए हैं। सिंघु बॉर्डर पर
RAF के जवानों की तैनाती भी कर दी गई है। पुलिस ने क्रेन से बैरिकेड
हटाने शुरू कर दिए हैं। दूसरी तरफ सड़क पर
जाम और राजधानी में हिंसा करने के खिलाफ आज जनता सड़क पर उतर आई है। सिंघु बॉर्डर
पर स्थानीय लोग आंदोलनकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। सिंघु के आस-पास के
40 गावों ने किसानों को बॉर्डर खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया है।


