- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- अंधभक्तों की फ़ौज से सबक़ लेना होगा..कुमार विश्वास का अमेरिकी हिंसा पर ट्वीट
Posted by : achhiduniya
08 January 2021
अमेरिका में लोकतंत्र पर एक अभूतपूर्व हमले के तहत निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हजारों समर्थकों ने कैपिटल भवन -अमेरिकी संसद भवन पर हमला किया और पुलिस से भिड़ गए। इस घटना में चार लोग मारे गए और राष्ट्रपति तथा उपराष्ट्रपति के रूप में क्रमश: जो बाइडन एवं कमला हैरिस के निर्वाचन को सत्यापित करने की प्रक्रिया बाधित हुई। कांग्रेस ने इस घटना के चलते हुए विलंब के बाद
अंतत: बृहस्पतिवार को अपने संयुक्त सत्र में बाइडन तथा हैरिस के निर्वाचन की औपचारिक रूप से पुष्टि कर दी। दुनियाभर देश और नेता इस घटना की आलोचना कर चुके हैं। मशहूर कवि कुमार विश्वास ने यूएस कैपिटॉल में हुई हिंसा की आलोचना करते हुए दुनियाभर के देशों और नागरिकों को चेताया है। उन्होंने कहा कि वर्चस्ववादी और आत्ममुग्ध नायकों के अनुयायी किसी भी देश को गर्त में ला जा सकते हैं और US Capitol इसका ताजा सबूत है। कुमार विश्वास ने गुरुवार को अपने ट्वीट में लिखा,वर्चस्ववादी, आत्ममुग्ध और “बस मैं ही मैं” गाने-कहने-जीने वाले नायकों के अंधे तर्कशून्य अनुयायी, किसी उन्नततम देश तक को किस गर्त में ले जा सकते हैं USCapitol इसका ताज़ा सबूत है। विश्वभर के देशों, सभ्य नागरिकों को इस घटना, इसके नमूने-नियामक व उसके अंधभक्तों की फ़ौज से सबक़ लेना होगा।

