- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- अंडरवियर से भी हो सकता है इंफेक्शन कैंसर....?
Posted by : achhiduniya
22 January 2021
सर्दियों
में आलस और ठंड में कई लोग नहाने से कतराते हैं और जब नहाते नहीं तो अंडरवियर
बदलनने से भी परहेज करते हैं। इस तरह के लोगों को सर्तक होने की जरूरत है, क्योंकि इससे हमें कई तरह की सेहत संबंधी दिक्कतों का सामना
करना पड़ता है। कम ही लोग जानते हैं कि अंडरवियर रोज न बदला जाए या गंदा पहना जाए
तो यह कई तरह की परेशानियों का सबब भी बन सकता है। अंडरवियर में दिन भर डिस्चार्ज
होने से नमी पैदा
होती है। इससे बैक्टीरिया,यीस्ट और फंगस को पनपने के लिए अच्छी जगह मिल जाती है। इससे वजाइना में इंनफेक्शन होने का
खतरा तो रहता ही है, वजाइना से बदबू आती है सो अलग,इससे आप गंभीर बीमारी की शिकार भी हो सकती हैं। एप्लाइड एंड
एनवायर्नमेंटल माइक्रोबायोलॉजी जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि कुछ
बैक्टीरिया कपड़े धोने के बाद भी आपके
अंडरवियर पर रह सकते हैं। इसलिए आप समझ सकते हैं कि अंडरवियर न बदलने से कितने
बैक्टीरिया वहां अपना घर बनाते होंगे। यह बैक्टीरिया यूरिनरी ट्रैक्ट में चला जाएं तो यूरिन इंफेक्शन (UTI) का कारण बनता है। इस तरह अनजाने में ही आप खुद की सेहत को
नुकसान पहुंचाते हैं। रैशेज वास्तव
में दर्दनाक और परेशानी देने वाले होते हैं। इनसे बचने के लिए अंडरवियर रोज बदलें।
ऐसा न करने से अतिरिक्त नमी के कारण आपके प्राईवेट पार्ट और उसके आसपास रैशेज हो
सकते हैं। अंडरवियर रोज न बदलने से आपके प्राइवेट पार्ट में फोड़े- फुंसियां भी
निकल सकती हैं। लंबे समय तक पसीने,नमी,गंदगी की वजह से यह होता है। यदि आप इनसे बचना चाहती हैं तो अपने चेहरे की
तरह ही अपने इस बेहद इंटीमेट पार्ट
को साफ रखिए। नमी में यीस्ट को बढ़ने की मुफीद जगह मिल जाती है। खासकर एक्सरसाइज
जैसे कामों के बाद जब आप



