- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- गूगल ने क्यू दी सर्च इंजन बंद करने की धमकी....?
Posted by : achhiduniya
22 January 2021
दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन के लिए पैसा देने का खतरा काफी प्रबल नजर आ रहा है और पूरी दुनिया से उसके ऊपर दबाव बन रहा है। ऑस्ट्रेलिया में 94 फीसदी सर्च गूगल के जरिए होता है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिशन ने कहा है कि वह धमकियों पर ध्यान नहीं देते हैं। पीएम मॉरिशन ने कहा, ऑस्ट्रेलिया अपने नियम उन चीजों के लिए बनाता है जो आप हमारे देश में कर सकते हैं।
यह हमारी संसद में होता है। यह हमारी सरकार द्वारा किया जाता है। और इसी तरह से चीजें ऑस्ट्रेलिया में चलती हैं। गौरतलब है की अमेरिका की दिग्गज कंपनी गूगल ने ऑस्ट्रेलिया को धमकी दी है कि अगर उसे न्यूज के लिए स्थानीय पब्लिशर्स को पैसा देने के लिए बाध्य किया गया तो वह अपने सर्च इंजन को बंद कर देगी। गूगल और ऑस्ट्रेलिया सरकार के बीच में न्यूज के बदले पैसा देने को लेकर विवाद चल रहा है और बात धमकी तक आ गई है। उधर, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिशन पैसा देने के लिए कानून बनाने को दृढ़ हैं और उन्होंने कहा है कि वह धमकियों पर जवाब नहीं देते हैं। ऑस्ट्रेलिया सरकार के प्रस्तावित कानून में पब्लिशर्स को उनके स्टोरी के बदले पैसा देने की बात कही गई है। गूगल की ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की प्रबंध निदेशक मेल सिल्वा ने संसदीय कमिटी के सामने कहा कि पब्लिशर्स को पैसा देना अव्यहारिक है। मेल सिल्वा ने विशेष रूप से मीडिया कंपनियों को सर्च का परिणाम दिखाने के दौरान खबर का छोटा सा हिस्सा दिखाने पर पैसा देने की मांग का विरोध किया।

