Posted by : achhiduniya 19 January 2021

सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन से एक बहुत ही महत्वपूर्ण घटना हमें यह सिखाती है कि कैसे हमें दूसरों से प्रेमपूर्वक व्यवहार करना चाहिए? उन्होंने उस समय के अत्याचारी शासकों के खिलाफ युद्ध किया। उनके प्रिय शिष्य भाई कन्हैया थे, जिन्हें युद्ध के मैदान में घायल सिपाहियों को पानी पिलाने की सेवा दी गई थी,लेकिन भाई कन्हैया केवल अपनी तरफ के सिपाहियों को ही नहीं

बल्कि दुश्मनों के घायल सिपाहियों को भी पानी पिलाते थे। तो कुछ लोग गुरु गोविंद सिंह जी के पास गए और उन्होंने उनसे भाई कन्हैया के इस व्यवहार की शिकायत की। तब गुरु गोविंद सिंह जी ने भाई कन्हैया से इसका जवाब पूछा तो भाई कन्हैया ने गुरु साहब को यह कहा कि, मैं जहां भी आपकी ज्योति देखता हूं, मैं वहीं पानी पिला देता हूं। यह सुनकर गुरु गोविंद सिंह जी ने फरमाया कि यही एक ऐसा व्यक्ति है, जिसने मेरी शिक्षा को सही रूप में समझा और उस पर अमल किया। तब उन्होंने भाई कन्हैया को यह भी हुकुम दिया कि अब आगे से पानी ही नहीं, बल्कि उन सिपाहियों की मरहम-पट्टी भी किया करें।  न सिर्फ 

सिख इतिहास से, बल्कि सभी धर्म-ग्रंथों से हमें यही शिक्षा मिलती है कि हम एक सदाचारी जीवन व्यतीत करें। सदाचारी जीवन की कुंजी ही हमारी आत्मा के सभी दरवाजों को खोल सकती है। सदाचारी जीवन का अर्थ यह है कि हम अपने जीवन में से अवगुणों को बाहर निकालें और सद्गुणों को अपनाएं। अगर हमें भाई कन्हैया की तरह सभी जीवों में परमात्मा की ज्योति देखनी है, तो हमें सबसे प्रेम 


करना होगा और दूसरों के प्रति नम्रता, ईमानदारी और दया का भाव अपनेअंदर पैदा करना होगा। जीवन की किसी भी परिस्थिति में हों, दूसरों से मीठी जुबान में ही बात करें। दिल में मिठास लिए व्यवहार करें। यही परमात्मा की भी सेवा है। जैसे-जैसे हम रूहानियत में तरक्की करते हैं, तब हम हर प्राणी मात्र की और ज्यादा देखभाल और सेवा करने लग जाते हैं। हम हर एक में परमात्मा की ज्योति देखने लग जाते हैं। गुरु गोविंद सिंह जी महाराज कहा करते थे कि प्रभु चींटी के 

दिल से निकली हुई प्रार्थना को पहले सुनता है और हाथी की चिंघाड़ को बाद में। प्रभु को पाने की इच्छा जिसके मन में है, उसकी रूह से निकलने वाली हर पुकार को परमात्मा अवश्य सुनता है और तब परमात्मा संतों-महापुरुषों को ऊंचे रूहानी मंडलों से इस धरा पर भेजते हैं। ताकि हम लोग, जो इस दुनिया की कुंठाओं में जकड़े हुए हैं, उनसे आजाद हों और प्रभु कार्य कर सकें। ऐसे महापुरुष हमारे ध्यान को बाहर से हटाकर अंतर्मुख करते हैं। हम यह समझें कि प्रभु की शरण में जाने के लिए सदाचारी जीवन सिर्फ एक पहला 


कदम है। हममें से कई भाई-बहनों का यह भी खयाल होता है कि सदाचारी जीवन व्यतीत करना ही सब कुछ है, लेकिन संत-महापुरुष हमें समझाते हैं कि यह सिर्फ पहला कदम है। जैसे-जैसे हम अपने अंदर सद्गुणों को विकसित करते हैं वैसे-वैसे हमारे कदम परमात्मा को जानने व उसको पाने की ओर बढ़ते चले जाते हैं। अगर हमारे हृदय में प्रभु को पाने की जरा सी भी दिली चाह और लगन है, तो प्रभु हमें कभी भी निराश नहीं होने देंगे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दतिया स्ट्रांग रूम के बाहर लैपटॉप मिलने से मचा हड़कंप, कांग्रेस ने जताई EVM हैकिंग की आशंका।@ देशभर में 100 सप्ताेह चलेगा नशा मुक्त युवा अभियान, PM मोदी ने विकसित भारत यात्रा में युवाओं की भूमिका पर दिया जोर। @ CJP प्रोटेस्ट में घुसने वाले थे आतंकी, गर्लफ्रेंड के इंस्टाग्राम से STF ने दबोचा, शुभेंदु भी थे निशाने पर।@ उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाईवे धंसा, केरलम-कर्नाटक में बारिश से लैंडस्लाइड, जम्मू-कश्मीर में फटा बादल।@ डिजिटल नेटवर्क पर दिल्ली पुलिस की नजर, रडार पर आए यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स।@ सिद्धिविनायक मंदिर से हर साल 18 करोड़ का दान होता है चोरी, राज ठाकरे के आरोपों पर आज जवाब देगा मंदीर।@ अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ 3886 तीर्थयात्रियों का नया जत्था, दो दिन बाद बहाल हुआ जम्मू-श्रीनगर हाईवे।@ भारत-चीन ने 6 साल बाद खोले बॉर्डर, उत्तराखंड और सिक्किम के रास्ते आज से कारोबार, 36 सामानों की मंजूरी।@ CAA पर बोले सुवेंदु अधिकारी नागरिकता देने का कानून है, छीनने का नहीं,300 मतुआ को दिया सर्टिफिकेट।@ अदाणी फाउंडेशन असम बाढ़ पीड़ितों के लिए चला रहा राहत अभियान, गौतम अदाणी ने CM रिलीफ फंड में डोनेट किए 11 करोड़।@ पेरू में विदेशी पर्यटकों को ले जा रहा विमाम क्रैश, पायलट समेत 13 लोगों की मौत।@ पाकिस्ताकन में तख्ताद पलट करेगी कॉकरोच पार्टी? इंस्टाोग्राम पर बढ़ते जा रहे फॉलोवर्स, घोषणा पत्र में बताए अहम मुद्दे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -