- Back to Home »
- Property / Investment »
- RBI ला रही डिजिटल करेंसी {आभासी मुद्रा} आप पर क्या होगा असर...?
Posted by : achhiduniya
27 January 2021
भारतीय रिजर्व बैंक{RBI}के अनुसार केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा {CBDC} लाने पर विचार कर रहा है। केंद्रीय बैंक डिजिटल करेंसी की
संभावनाओं के अध्ययन और दिशा-निर्देश तय करने के लिए आरबीआई ने एक अंतर-विभागीय
समिति भी बना दी है, जिसे CBDC पर फैसला लेना है। CBDC एक लीगल
करेंसी है और डिजिटल तरीके से सेंट्रल बैंक की लाइबिलिटी है जो सॉवरेन करेंसी के
रूप में उपलब्ध है। CBDC बैंक की बैलेंसशीट में भी दर्ज है। CBDC करेंसी
का इलेक्ट्रॉनिक रूप है जिसे कैश से तब्दील किया जा सकता है। अगर डिजिटल करेंसी
चलन में आ जाती है तो मनी ट्रांजेक्शन और लेन-देन के तरीके पूरी तरह से बदल
जाएंगे। नोटों और सिक्कों की जगह डिजिटल करेंसी का इस्तेमाल होगा जो भारत के लिए
एकदम नया होगा। लेन-देन के तरीकों में तो बदलाव होगा ही, इससे ब्लैक मनी पर भी रोक लगेगी। डिजिटल करेंसी आने से मॉनिटरी
पॉलिसी का पालन आसान हो जाएगा। इसमें डिजिटल लेजर टेक्नॉलजी (DLT) का इस्तेमाल किया जा सकेगा और DLT से विदेश में लेन-देन का पता लगाना भी बेहद आसान हो जाएगा। RBI का मानना है कि भुगतान उद्योग के तेजी से बदलते हालात, निजी डिजिटल टोकनों का चलन और कागज के नोट या सिक्कों को तैयार
करने में बढ़ते खर्च की वजह से काफी समय से आभासी मुद्रा की जरूरत महसूस हो रही
है।


