- Back to Home »
- Discussion »
- पहले जेल में बंद हमारे साथियों को रिहा करो फिर बातचीत करने की बात करो...राकेश टिकैत की सरकार को दो टूक
पहले जेल में बंद हमारे साथियों को रिहा करो फिर बातचीत करने की बात करो...राकेश टिकैत की सरकार को दो टूक
Posted by : achhiduniya
31 January 2021
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर परेड के
दौरान कई किसान प्रदर्शनकारी लाल क़िला पहुंच गए थे और वहां अपने धार्मिक झंडे लगा
दिए थे। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने इस
मामले में करीब 40 मामले दर्ज किए और 80 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर
लिया। बीते शनिवार को प्रधानमंत्री ने गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी में हुई हिंसा के बाद कहा था कि प्रदर्शनकारी किसानों के लिए उनकी सरकार का प्रस्ताव अब भी बरकरार है और बातचीत में महज एक फोन कॉल की दूरी है। भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि हम प्रधानमंत्री की गरिमा का सम्मान करेंगे। किसान नहीं चाहते कि सरकार या संसद उनके आगे झुके। अब भी बड़ी संख्या में किसान दिल्ली की सीमाओं पर जमा हो गए हैं और
कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच रविवार को सामने आया राकेश टिकैत का नया बयान सुर्खियां बटोर रहा है। टिकैत ने कहा कि ये आंदोलन महाभारत की तरह है। इसमें किसानों की जीत होगी। किसान अपनी पगड़ी नीचे नहीं आएगी। सरकार भले ही बातचीत की बात कह रही है,लेकिन जब तक हमारे जेल में बंद लोग रिहा नहीं होते ये बातचीत नहीं होगी। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल का समर्थन करते हैं। हम पीएम मोदी की बातों का मान और किसान की पगड़ी का भी सम्मान रखना जानते हैं। बातचीत जरूर होगी, लेकिन किसानों भाइयों की रिहाई के बाद।


