- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- बिजली के स्मार्ट मीटर बिल न भरने पर हो जाएगी इलेक्ट्रिक सप्लाई बंद...
Posted by : achhiduniya
27 January 2021
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने स्मार्ट मीटर
बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है। जिन बकायेदारों ने
लगातार पांच महीने तक बिजली का बिल जमा नहीं किया है तो उनका स्मार्ट मीटर अपने आप
ही प्री-पेड में तब्दील हो जाएगा। सेंट्रल सर्वर उपभोक्ता का कनेक्शन ऑनलाइन
प्री-पेड मीटर में बदल देगा। स्मार्ट मीटर के प्री-पेड होने पर बिजली उपभोक्ता
बिना रीचार्ज कराए बिजली का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। जो सबसे ज्यादा परेशानी वाली
ये है कि एक बार मीटर का कनेक्शन प्री-पेड होने पर उसे दोबारा पोस्टपेड में बदला
नहीं जा सकेगा। UPPCL ने
स्मार्ट मीटर में इस नए फीचर को जोड़ा है। ताकि उपभोक्ता बिल का भुगतान समय से
करें। इससे कॉरपोरेशन को राजस्व मिलने की उम्मीद है साथ ही उपभोक्ता भी बकाए के
झंझट से मुक्त रहेंगे। एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (EESL) की
वेबसाइट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में अब तक
1120145 स्मार्ट लगाए जा चुके हैं।
स्मार्ट मीटर लगाने का काम यूपी समेत पूरे देश में तेजी से चल रहा है। स्मार्ट
मीटर के जरिए बिजली की चोरी रोकने में मदद मिलेगी और बिजली वितरण कंपनियों की आय
भी बढ़ेगी। इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार अब उन कंपनियों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाने
जा रही है जो वक्त पर अपना बिजली का बिल नहीं भरते हैं। स्मार्ट मीटर के इस नए
फीचर की जानकारी ऊर्जा निगम के चेयरमैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अफसरों को दी।
उन्होंने बताया कि शक्तिभवन स्थित स्मार्ट मीटर का सेंट्रल सर्वर बकाया बढ़ने पर
खुद ही फैसला लेकर कनेक्शन को पोस्ट पेड से प्री-पेड में बदल देगा। इस प्रस्तावित
फीचर को
अगले कुछ दिनों में लॉन्च कर दिया जाएगा। ऊर्जा निगम के मुताबिक शहर के
सभी चार खंडों में पिछले साल स्मार्ट मीटर लगाने की शुरुआत हुई। स्मार्ट मीटर लगाने
का जिम्मा लार्सन एंड टूब्रो (L&T) कंपनी को सौंपा गया। 56 हजार से ज्यादा स्मार्ट मीटर लगाए जा
चुके हैं।



