- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- फाइजर की वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी देने पर राजी WHO….
Posted by : achhiduniya
01 January 2021
विश्व स्वास्थ्य संगठन {WHO} ने बयान जारी करके कहा है कि उसने विस्तृत जांच और टेस्ट के बाद ही फाइजर की वैक्सीन को मंजूरी दी है। इसी के साथ इमरजेंसी यूज लिस्टिंग प्रक्रिया पर भी तेजी से काम चल रहा है,ताकि गरीब देशों को जल्द से जल्द वैक्सीन पहुंचाई जा सके। इसके अलावा WHO ने कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर कहा है कि मौजूदा उपायों को अपनाकर इसे बचा जा सकता है। विश्व
स्वास्थ्य संगठन ने फाइजर वैक्सीन की समीक्षा के बाद कहा कि इस वैक्सीन के दो डोज लेने के बाद कोरोना से मौत की आशंका भी कम हो जाती है। WHO ने अपने बयान में यह भी कहा कि हमने इस वैक्सीन को इसलिए जल्दी मंजूरी दी है, क्योंकि सभी लोगों तक इसकी डोज पहुंचने में देरी न हो। डब्लूएचओ की एक्सेस टू मेडिसिन प्रोग्राम की प्रमुख मारियांगेला सिमाओ ने कहा कि यह कोरोना वैक्सीन तक वैश्विक पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है। WHO ने फाइजर और बायोएनटेक की कोरोना वायरस वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। इसी के साथ दुनियाभर में फाइजर की वैक्सीन के इस्तेमाल का रास्ता खुल गया है। WHO ने मंजूरी देते हुए कहा कि वह अपने क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए संबंधित देशों से इस वैक्सीन के लाभ के बारे में बात करेगा, ताकि वहां भी इसे उपलब्ध कराया जा सके। इस बीच भारत भी आज कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को लेकर बड़ा फैसला लेने जा रहा है। इस बारे में आज एक महत्वपूर्ण बैठक होनी है।

