- Back to Home »
- Crime / Sex »
- गोधरा कांड का प्रमुख आरोपी रफीक हुसैन भटुक 19 साल बाद पुलिस गिरफ्त में....
Posted by : achhiduniya
16 February 2021
बीते 27 फरवरी 2002 को हुए गोधरा कांड में 59 कारसेवक मारे गए
थे, जिसके बाद गुजरात में बड़े पैमाने पर सांप्रदायिक दंगे भड़क गए
थे। जांच के दौरान नाम सामने आने के तुरंत बाद वह दिल्ली भाग गया था। उसके खिलाफ
हत्या एवं दंगा फैलाने समेत अन्य आरोप हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भटुक गोधरा
रेलवे स्टेशन पर मजदूरी करता था। उन्होंने कहा, 'वह कोच
पर पथराव करने और उसमें पेट्रोल डालने में लिप्त था, जिसके
बाद अन्य आरोपियों ने कोच में आग लगा दी थी। पंचमहल जिले की पुलिस अधीक्षक लीना
पाटिल ने कहा कि 51 वर्षीय भटुक आरोपियों के उस मुख्य समूह का हिस्सा था जो कि
पूरी साजिश में लिप्त था। भटुक पिछले करीब 19 साल से फरार था। पाटिल ने बताया कि
गुप्त सूचना के आधार पर गोधरा पुलिस ने रविवार रात को रेलवे स्टेशन के समीप स्थित
सिग्नल फलिया के एक घर में छापेमारी की और भटुक को वहां से गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि भटुक आरोपियों के उस मुख्य समूह का हिस्सा था जिन्होंने पूरी
साजिश रची,
भीड़ को उकसाया और ट्रेन के कोच को जलाने के लिए
पेट्रोल का इंतजाम किया। गुजरात के बहुचर्चित गोधरा कांड के एक प्रमुख आरोपी को 19
साल बाद गिरफ्तार किया गया है। प्रदेश के पंचमहल जिले के गोधरा स्टेशन पर साबरमती
एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में भीड़ द्वारा आग लगाए जाने के मामले के मुख्य आरोपी
रफीक हुसैन भटुक को
गोधरा शहर से गिरफ्तार किया गया है। यह घटना 19 साल पहले हुई थी, जिसमें 59 कारसेवकों की मौत हो गई थी। सोमवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।



