- Back to Home »
- Religion / Social »
- बदरीनाथ धाम के कपाट 18 मई को ब्रह्म मुहूर्त में सवा चार बजे खुलेंगे..
Posted by : achhiduniya
16 February 2021
बसंत पंचमी के मौके पर नरेंद्रनगर स्थित टिहरी राजवंश के दरबार
में आयोजित समारोह में मुहूर्त निकाला गया। चारधाम देवस्थानम बोर्ड के अनुसार
भगवान विष्णु को समर्पित बदरीनाथ धाम के कपाट 18 मई को ब्रह्म मुहूर्त में सवा चार
बजे खुलेंगे। इसके अलावा तेल कलश,गाडू घड़ा यात्रा निकालने तिथि
29 अप्रैल तय की गई है। चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ धाम के कपाट पिछले साल
शीतकाल के लिए 19 नवंबर को बंद हुए थे। बदरीनाथ सहित चारधामों के कपाट हर साल अक्टूबर-नवंबर
में सर्दियों में बंद हो जाते हैं जो अगले साल फिर अप्रैल-मई में खुलते हैं। इसके
बाद केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में 11 मार्च को
शिवरात्रि के दिन तय की जाएगी जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट परंपरागत
रूप से अक्षय तृतीया के दिन खुलते हैं।

