- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- अगले 2-3 महीनों में 5G के ट्रायल शुरू हो जाएंगे.... DoT
Posted by : achhiduniya
09 February 2021
कुछ दिन पहले भारती एयरटेल ने 5G ट्रायल
करके सबको चौंका दिया था। एयरटेल का दावा
है कि उनकी टेलीकॉम टेक्नोलॉजी 5G के लिए अनुकूल है। एक बार स्पैक्ट्रम आवंटित होते ही पूरे देश में
5G सेवा शुरू कर दी जाएगी। देश में बहुत जल्द 5G सेवा के लिए फील्ड ट्रायल शुरू होने वाले हैं। इसके लिए केंद्र
सरकार की ओर से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 5G सेवा को
लेकर संसदीय समिति द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में डिपार्टमेंट ऑफ
टेलीकम्यूनिकेशन (DoT) ने बताया है कि देश में 5G सेवा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। टेक साइट telecomtalk के मुताबिक DoT ने जानकारी दी है कि अगले 2-3
महीनों में 5G
के ट्रायल शुरू हो जाएंगे। मुताबिक टेलीकॉम के
लिए गठित संसदीय समिति ने 5G सेवा शुरू करने के मामले में DoT के सुस्त रवैये पर नाराजगी जताई। समिति ने DoT से पूछा है कि आखिर 5G सेवा
शुरू करने और इसके स्पैक्ट्रम आवंटन में इतनी देरी क्यों हो रही है। रिपोर्ट में
बताया गया है कि देश में 5G टेक्नोलॉजी और सेवाओं के ट्रायल
के लिए 16 आवेदन आए हैं। देश के विभिन्न इलाकों में टेलीकॉम कंपनियां जल्द फील्ड
ट्रायल करेंगी।


