- Back to Home »
- National News »
- पीएम मोदी के आमंत्रण का किसानो ने किया आदर,बातचीत की तारीख तय करे सरकार...
Posted by : achhiduniya
08 February 2021
पीएम
नरेंद्र मोदी ने
सोमवार को राज्यसभा में आंदोलन कर रहे किसानों से अपना आंदोलन
समाप्त कर कृषि सुधारों को एक मौका देने का आग्रह करते हुए कहा कि यह समय खेती को
खुशहाल बनाने का है और देश को इस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि
देश श्रमजीवी और बुद्धिजीवी जैसे शब्दों से परिचित है,लेकिन पिछले कुछ समय से इस देश में एक
नई जमात पैदा हुई है और वह है आंदोलनजीवी। उन्होंने कहा, वकीलों का आंदोलन हो या छात्रों का
आंदोलन या फिर मजदूरों का। ये हर जगह नजर आएंगे। कभी परदे के पीछे, कभी परदे के आगे। यह पूरी टोली है जो
आंदोलन के बिना जी नहीं सकती। हमें ऐसे लोगों को पहचानना होगा। वह हर जगह पहुंच कर
वैचारिक मजबूती देते हैं और गुमराह करते हैं। ये अपना आंदोलन खड़ा नहीं कर सकते और
कोई करता है तो वहां जाकर बैठ जाते हैं। यह सारे आंदोलनजीवी परजीवी होते हैं। किसान
यूनियनों ने राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी पर आपत्ति जताई जिसमें पीएम
ने कहा था कि देश में आंदोलनजीवी नामक आंदोलनकारियों की एक नई नस्ल उभरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बातचीत फिर से शुरू
करने के आमंत्रण के बाद किसान संगठन सरकार से वार्ता के लिए तैयार हो गए हैं। नए
कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान यूनियनों ने सोमवार को सरकार से अगले दौर
की बातचीत के लिए एक तारीख
तय करने के लिए कहा है। संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य और किसान नेता शिव कुमार कक्का ने कहा कि वे अगले दौर की वार्ता के लिए तैयार हैं और सरकार को उन्होंने बातचीत की तारीख और समय बताना चाहिए। कक्का ने कहा कि हमने कभी भी सरकार के साथ बातचीत करने से इनकार नहीं किया है। जब भी उन्होंने हमें बातचीत के लिए बुलाया, हमने केंद्रीय मंत्रियों के साथ चर्चा की। हम सरकार के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं।



