- Back to Home »
- Crime / Sex »
- किसान आंदोलन की आड़ में गणतंत्र दिवस पर उत्पात मचाने वाले दीप सिद्धू की दिल्ली पुलिस को मिली 7 दिन की रिमांड,होंगे कई खुलासे
किसान आंदोलन की आड़ में गणतंत्र दिवस पर उत्पात मचाने वाले दीप सिद्धू की दिल्ली पुलिस को मिली 7 दिन की रिमांड,होंगे कई खुलासे
Posted by : achhiduniya
09 February 2021
बीते 26 जनवरी को उपद्रवियों की भीड़ ने लाल किले पर पहुंचकर उत्पात मचाया था और अपना झंडा फहरा दिया था। किले की प्राचीर पर निशान साहिब फहराए जाने की घटना की पूरे देश में आलोचना हुई थी। किसान संगठनों ने खुद को इस घटना से अलग करते हुए दीप सिद्धू को जिम्मेदार ठहराया था। पुलिस कई दिनों से दीप की तलाश कर रही थी। दीप सिद्धू ने कुछ दिन पहले ही फेसबुक लाइव
के जरिए किसान नेताओं को खुली चेतावनी दे दी थी। खुद को गद्दार कहे जाने से नाराज सिद्धू ने किसान नेताओं को धमकी दी थी कि अगर उसने अपना मुंह खोला और किसान आंदोलन की अंदर की बातें खोलनी शुरू की तो इन नेताओं को भागने का रास्ता भी नहीं मिलेगा। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दीप सिद्धू को देर रात गिरफ्तार कर लिया। अब कोर्ट ने दीप सिद्धू को 7 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। हालांकि पुलिस 10 दिन की रिमांड की मांग कर रही थी पर कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड को मंजूरी दी। गिरफ्तारी को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया था कि उसे रात करीब 10.30 बजे करनाल से दबोचा गया। दीप सिद्धू को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया। दिल्ली पुलिस ने कहा गणतंत्र दिवस की परेड के दिन दीप सिद्धू ने सार्वजनिक सम्पति को नुकसान पहुंचाया था। दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। अब उसे क्राइम ब्रांच को सौंपा जाएगा क्योंकि पूरे मामले की जांच


