- Back to Home »
- Discussion »
- राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से हुआ पास....
Posted by : achhiduniya
01 February 2021
दिल्ली कांग्रेस ने कहा कि आज राहुल गांधी जैसे
गतिशील और शक्तिशाली नेता की जरूरत है, उनके
नेतृत्व में सांप्रदायिक, सत्तावादी व अलोकतांत्रिक
ताकतों का मुकाबला करके देश को विनाश के रास्ते पर जाने से रोका जा सकेगा। दिल्ली
कांग्रेस प्रमुख अनिल चौधरी के प्रस्तावित प्रस्ताव में देश में अशांति और
अलोकतांत्रिक राजनीतिक परिस्थिति को देखते हुए राहुल गांधी को भारतीय राष्ट्रीय
कांग्रेस के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने का अनुरोध किया गया है। सीआईसी
प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने वरिष्ठ नेताओं की बैठक में इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति
से मंजूरी मिल गई। प्रस्ताव में यह भी कहा गया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में
कांग्रेस पार्टी ने तीनों किसान विरोधी कृषि कानूनों का संसद और संसद के बाहर
जबरदस्त विरोध किया और कृषि कानूनों को खत्म करने
की मांग
के लिए कांग्रेस पार्टी किसानों का समर्थन किया। यह कृषि कानून देश के लिए विनाशकारी होगे। इसके अलावा कांग्रेस के प्रस्ताव में 26 जनवरी को किसानों की शांतिपूर्ण ट्रैक्टर रैली के दौरान लालकिले और आईटीओ पर हिंसा फैलाने वाले आरोपियों को सजा दिलाने और गाजीपुर, सिंघू बॉर्डर पर आंदोलनकारी किसानों को जबरन हटाने के बारे में चर्चा हुई। ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा और दिल्ली की वर्तमान स्थिति के लिए जिम्मेदार बताते हुए गृहमंत्री अमित शाह और दिल्ली के मुख्मंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग भी की गई। 3 कृषि कानूनों के खिलाफ भी निंदा प्रस्ताव पास किया गया। दिल्ली कांग्रेस ने रविवार को राहुल गांधी को तत्काल प्रभाव से पार्टी अध्यक्ष बनाने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया।


