- Back to Home »
- Politics »
- पीछे के दरवाजे से सत्ता पर काबिज होना चाहती है बीजेपी...उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया
Posted by : achhiduniya
04 February 2021
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में
कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली में चुनी
हुई सरकार के अधिकार को छीनने का काम किया और एलजी को देने का काम किया है। अब
दिल्ली सरकार के पास कोई फैसला लेने की ताकत नहीं होगी। ये सभी फैसले गोपनीय तरीके
से लिए जा रहे हैं। मनीष सिसोदिया ने कहा है कि केन्द्र के फैसले का पूरी तरह से अध्ययन
करने के बाद दिल्ली सरकार आगे कोई निर्णय लेगी। गौरतलब है की केन्द्र सरकार ने कैबिनेट
बैठक के बाद गवर्नमेंट ऑफ NCT एक्ट में कुछ बदलाव किए हैं।
इस फैसले के तहत विधानसभा से अलग भी कुछ फैसलों पर उपराज्यपाल का अधिकार होगा और
राज्य सरकार को उनकी मंजूरी लेना होगी। दिल्ली सरकार को अब विधायिका से जुड़े
फैसलों को उपराज्यपाल के पास 15 दिन पहले और प्रशासनिक फैसलों को करीब एक हफ्ते
पहले मंजूरी के लिए भेजना होगा। सिसोदिया ने प्रेस कांफ्रेंस में भारतीय जनता
पार्टी में पर आरोप लगाते हुए कहा, भाजपा दिल्ली में पिछले दरवाजे
से शासन करना चाहती है। मोदी कैबिनेट ने दिल्ली के उपराज्यपाल के अधिकारों में बढ़ोतरी
की है।

