- Back to Home »
- State News »
- 'मां की रसोई' 5/- में भोजन योजना की शुरुवात की सीएम ममता बनर्जी ने....
Posted by : achhiduniya
15 February 2021
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नबान्न सभागार में
कहा कि बीजेपी हर दिन रसोई गैस और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर रहे हैं। यह एक
चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जब नजदीक आ
जाएगा तो केंद्र सरकार कुछ दिनों के लिए डीजल और रसोई गैस की कीमतें कम करेगी। ममता
बनर्जी ने गरीबों के भरपेट भोजन के लिए 'मां की
रसोई' योजना शुरू की है। राज्य सरकार निर्धनों को पांच रुपये के
किफायती मूल्य पर भोजन मुहैया कराएगी। इस योजना के तहत पांच रुपये में लोगों को
थाली में चावल, दाल, एक
सब्जी और अंडा करी मिलेगी। ममता बनर्जी ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा
कि बंगाल में चुनाव जब नजदीक होगा तो पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम कर दिए जाएंगे।

