- Back to Home »
- Motivation / Positivity »
- रास्ते में आने वाली रुकावटों के कारण सफलता की मंजिल पाने के लिए रास्ते बदलिए सिद्धान्त व लक्ष्य नहीं....
रास्ते में आने वाली रुकावटों के कारण सफलता की मंजिल पाने के लिए रास्ते बदलिए सिद्धान्त व लक्ष्य नहीं....
Posted by : achhiduniya
09 February 2021
मनुष्य को हमेशा अपने लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत करते रहना चाहिए। ऐसा
करने वाला मनुष्य ही सफलता की ओर अग्रसर होता है। असल जिंदगी में कई बार ऐसा होता
है कि मनुष्य अपने लक्ष्य को पाने के लिए कितनी भी मेहनत क्यों ना कर लें, लेकिन वो मुकाम हासिल नहीं कर पाता जो उसे चाहिए होता है।
ऐसा होने पर मनुष्य निराश हो जाता है। साथ ही ऐसे रास्ते पर चल पड़ता है जो सही
नहीं होता। ऐसा करने के पीछे का मकसद मनुष्य की निराशा होती है। उसे लगता है कि जब कड़ी मेहनत करने के बाद भी उसे अपना लक्ष्य नहीं मिला तो क्यों ना अपने मुकाम को हासिल करने के लिए गलत रास्ता ही पकड़ लो। उस वक्त उसे इस बात का अहसास नहीं होता कि गलत रास्ता कुछ वक्त के लिए खुशी दे सकता है लेकिन सुकून सिर्फ और सिर्फ सही रास्त ही देता है। आज लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भरे ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की
हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। जब मेहनत करने के बाद भी सपने
पूरे नहीं होते तो रास्ते बदलिए सिद्धान्त नहीं, क्योंकि
पेड़ भी हमेशा पत्ते बदलता है जड़ नहीं। जब पतझड़ का मौसम आता है तो पेड़ से
पुरानी पत्तियां झड़ जाती हैं। इसके बाद उसमें नई पत्तियां निकलती है। ये एक
नैचुरल प्रक्रिया है। इससे घबराना नहीं चाहिए। इसी वजह से जब मेहनत करने के बाद भी
सपने पूरे नहीं होते तो रास्ते बदलिए सिद्धान्त नहीं, क्योंकि
पेड़ भी हमेशा पत्ते बदलता है जड़ नहीं।


