- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- विदेशी कंपनियों को फायदा पहुंचाने वाले आज देसी कंपनियों का नाम लेकर किसानों को डरा रहे हैं..पीएम नरेंद्र मोदी
विदेशी कंपनियों को फायदा पहुंचाने वाले आज देसी कंपनियों का नाम लेकर किसानों को डरा रहे हैं..पीएम नरेंद्र मोदी
Posted by : achhiduniya
16 February 2021
कृषि कानूनों और किसानों को लेकर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने इशारों में विपक्ष पर हमला बोलते हुए बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि विदेशी कंपनियों को फायदा पहुंचाने वाले आज देसी कंपनियों का नाम लेकर किसानों को डरा रहे हैं। पीएम ने कहा कि भारत और भारतीयता की रक्षा के लिए जिन्होंने अपना जीवन समर्पित किया, उन्हें वह स्थान नहीं दिया गया जिनके वे हकदार हैं। इतिहास
लिखने के नाम पर हेरफेर करने वालों ने जो अन्याय किया, वह आज का भारत सुधार रहा है। गलतियां ठीक करके गलतियों से देश को मुक्त कर रहा है। छोटे किसानों के पास कम जमीन होती है उन्हें भी बड़ा लाभ मिल रहा है। नए कानून बनने के बाद विभिन्न जगहों से किसानों के अच्छे अनुभव सामने आ रहे हैं। नए कृषि कानूनों को लेकर भांति-भांति का प्रचार करने की कोशिश की। पूरे देश ने देखा कि जिन्होंने विदेश कंपनियों को बुलाने के लिए कानून बनाए और देसी कंपनियों के नाम पर लोगों को डरा रहे हैं। राजनीति फायदे के लिए यह दुष्प्रचार अब किसान खोल रहे हैं। किसान देख रहा है कि उसकी जमीनों को बचाने के लिए पहली बार कोई सरकार उन्हें रक्षा कवच दे रही है। हम समर्पित भावना से काम कर रहे हैं। पीएम ने इस अवसर पर रामचरित की चौपाई 'प्रबिसि नगर कीजे सब काजा। हृदयं राखि कोसलपुर राजा' पढ़ते हुए कहा कि हम भगवान राम को दिल में रखकर जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी।

