- Back to Home »
- Motivation / Positivity »
- सुख-शांति-समर्धी पाने के लिए इन अवगुणो का त्याग करे....
Posted by : achhiduniya
15 February 2021
हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में भले ही कई चीजो को नजरअंदाज कर दें लेकिन ये अवगुण जीवन की हर कसौटी पर आपको गर्त को ओर लेकर जाते है। अहंकार, क्रोध और लालच इंसान की काबीलियत खा जाती है। मनुष्य को तीन
चीजें खत्म कर सकती हैं। ये तीन चीजें अहंकार, क्रोध
और लालच है। ये तीनों चीजें इंसान की काबीयिलत को धीरे-धीरे पूरी तरह से नष्ट कर
देती हैं। ये तीनों चीजें जब
भी इंसान के ऊपर अपना कब्जा जमाती है तो उसकी सोचने और समझने की क्षमता सबसे पहले खत्म हो जाती है। मनुष्य फिर वही सोचता है और करता है जो ये चीजें उससे करवाती हैं। अपने किए गए कार्यों पर अहंकार करना मनुष्य की प्रवृत्ति होती है। ये अहंकार जब भी मनुष्य के समीप आता है तो सबसे पहले उसकी बुद्धि और बातचीत करने के तरीके में बदलाव होता है। वहीं क्रोध की बात की जाए तो क्रोध से मनुष्य जीभ पर कंट्रोल पूरी तरह से खो देता है। वो गुस्से में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर देता है जो जीवनभर के लिए दुखदायी हो जाते हैं। जबकि लालच मनुष्य को कोई भी हद पार करा सकता है।

