- Back to Home »
- State News »
- सेलिब्रिटीज ट्वीटर जांच दो फाड़ हुई महाआघाड़ी,सीएम उद्धव ठाकरे पर कांग्रेस का वार...
Posted by : achhiduniya
08 February 2021
महाराष्ट्र
के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सचिन तेंदुलकर, अक्षय कुमार,लता मंगेशकर और अजय
देवगन की ओर से किए गए ट्वीट की जांच की बात कही है। गौरतलब है
की किसान आंदोलन के समर्थन में पॉप स्टार सिंगर रिहाना के ट्वीट
करने के बाद लगातार आए बॉलीवुड सेलिब्रिटिज के ट्वीट्स को लेकर महाराष्ट्र सरकार
ने जांच के आदेश दिए हैं। इस बीच कांग्रेस के नेता सचिन सावंत ने कहा कि विदेशी
सिंगर रिहाना के ट्वीट के बाद विदेश मंत्रालय की ओर से जारी किए बयान के बाद
ट्वीट्स की एक सीरीज जारी की गई। अगर कोई व्यक्ति या सेलिब्रिटी खुद अपनी कोई राय
ट्वीट करता है तो ठीक है,
लेकिन यहां इस बात का संदेह ज्यादा है इसके पीछे भाजपा हो सकती है। ऐसा इसलिए
क्योंकि इन सभी ट्वीट्स का एक सा फॉर्मेट है। ट्वीट्स में कुछ शब्द कॉमन हैं और
टाइमिंग एक सी है। पहले बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड का प्रेशर था तो अब क्या सरकार ये
करवा रही।

