Posted by : achhiduniya 07 February 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हल्दिया में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग जब दीदी से अपने अधिकारों के बारे में पूछते हैं तो वो नाराज हो जाती हैं। भारत माता के जय के नारे से भी वह नाराज हो जाती हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत सहित पूरी दुनिया के दिशा दिखाने वाले महान संतों, वीरों की पावन धरा पश्चिम 

बंगाल को मैं सर झुकाकर नमन करता हूं। बंगाल की इस महान धरती में सीएम ममता बनर्जी की सरकार ने पुलिस का राजनीतिकरण किया। पीएम ने ये भी कहा, इन लोगों ने राजनीति का भी अपराधीकरण कर दिया है। टीएमसी की सरकार केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं में रोड़ा अटका रही है। बंगाल में आयुष्मान योजना को रोका गया। ममता सरकार ऐसी कई योजनाओं के खिलाफ खड़ी है। ममता सरकार जब पहली बार सत्‍ता में आई तो साफ हो गया था कि बंगाल में कोई परिवर्तन नहीं होगा। यह भी स्‍पष्‍ट हो गया था कि राज्‍य में ब्‍याज के साथ लेफ्ट की वापसी हो गई है। लेफ्ट की वापसी का मतलब 

भ्रष्‍टाचार, अपराध, हिंसा और लोकतंत्र पर हमला से है। पीएम मोदी ने कहा कि फुटबॉल की भाषा में कहें तो सत्‍ता में आने के बाद से टीएमसी ने एक के बाद एक फाउल किए हैं जिनमें कुशासन, हिंसा, भ्रष्‍टाचार और लोगों की आस्‍था पर हमले शामिल है। बंगाल की जनता सब देख रही है और बहुत जल्‍द ही लोग, टीएमसी को राम कार्ड दिखाएंगे। उन्‍होंने कहा कि बंगाल में हमारी लड़ाई टीएमसी से है, लेकिन इनके छूटे हुए दोस्तों से भी है। दिल्ली में लेफ्ट, कांग्रेस, टीएमसी एक कमरे में मिलते हैं और 

रणनीति बनाते हैं। बंगाल में लेफ्ट और तृणमूल एक दूसरे से लड़ने का दिखावा करते हैं। हमें इस धोखेबाजी का शिकार नहीं होना है। पीएम ने कहा,कुछ लोग किसानों के नाम पर अपने स्वार्थ की रोटियां सेक रहे हैं। चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी। बंगाल में बीजेपी की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट मीटिंग में बंगाल के किसानों को उनका अधिकार देंगेंपीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगे ये भी कहा, सूबे में पहले कांग्रेस का भ्रष्टाचार और फिर लेफ्ट का भ्रष्टाचार और अत्याचार चरम पर था इसलिए 2011 में लेफ्ट की हिंसा और भ्रष्टाचारा का किला ढहने के कगार पर था तो लोगों ने 

भरोसा किया। बंगाल, ममता की आस के साथ जी रहा था, लोगों को ममता की अपेक्षा थी, लेकिन उन्हें निर्ममता मिली। ममता सरकार, परिवर्तन नहीं बल्कि लेफ्ट का पुर्नजीवन है। बंगाल में आज दीदी से अपने अधिकार की बात पूछ लेंगे तो दीदी नाराज हो जाती हैं।  भारत माता की जय बोल दो तो भी वो नाराज हो जाती हैं,लेकिन देश के खिलाफ बोलने वालों पर दीदी को गुस्सा नहीं आता है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ महाराष्ट्र-पालघर में ओलियम गैस लीक, 1.5 किलोमीटर तक असर, दहशत में लोग।@ ईरान-इजरायल युद्ध से सूरत की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर! टेक्सटाइल एक्सपोर्ट और डायमंड ट्रेड में गहरा संकट।@ मोदी 3.0 में रिफॉर्म पर मंत्रियों से मांगी गई रिपोर्ट, इस हफ्ते बताना होगा अब तक क्या किया।@ सड़कों पर कंटीले तार, स्कू3ल-कॉलेज बंद,खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर में कुछ ऐसे हैं हालात।@ खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन को लेकर भारत में हाई अलर्ट, दूतावासों के बाहर कड़ा पहरा, गृह मंत्रालय ने दिए निर्देश।@ ईरान-इजरायल जंग के बीच पीएम मोदी ने नेतन्याहू और UAE के राष्ट्रपति को घुमाया फोन।@ ईरान इजरायल तनाव का असर, महाराष्ट्र से राजस्थान तक के सैंकड़ों लोग खाड़ी देशों में अटके।@ खामेनेई के मारे जाने के बाद सरकार की चुप्पी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, भारत में कई जगह विरोध-प्रदर्शन।@ BJP ने साजिश के तहत आप को खत्म करने की कोशिश की, अब वह देश के सामने बेनकाब हो चुकी है-भगवंत मान।@ तेजस्वी यादव होंगे बिहार से INDIA गठबंधन के राज्यसभा उम्मीदवार, RJD की बैठक में बड़ा फैसला।@ पश्चिम बंगाल-SIR के बाद हटे 63 लाख वोटर्स के नाम, कोलकाता से बांकुड़ा तक,लोग हो रहे परेशान।@ दिल्ली शराब घोटाला केस-केजरीवाल–सिसोदिया को आरोप मुक्त करने के आदेश पर हाईकोर्ट में सुनवाई 9 मार्च को।@ माई लार्ड्स मैं तो रोजाना 325 रुपये कमाता हूं', पत्नी को 10 हजार गुजारे- भत्ते पर SC में पति का दर्द।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -