- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- ग्रेटा थनबर्ग के ट्विटर को विदेशी षड्यंत्र बताया बीजेपी नेता मिनाक्षी लेखी ने...
Posted by : achhiduniya
04 February 2021
केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शनों के प्रति कई विदेशी सेलेब्रिटीस ने समर्थन व्यक्त किया। पर्यावरण
एवं जलवायु परिवर्तन की दिशा में काम करने वाली ग्रेटा थनबर्ग ने ट्वीट किया था,हम भारत में किसानों के आंदोलन के प्रति एकजुट हैं। इस पर भारत
सरकार की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया दी गई थीं। बुधवार को भाजपा नेता मिनाक्षी लेखी ने कहा कि ग्रेटा थनबर्ग के ट्वीट
से जिस षड्यंत्र का हमें
हमेशा अंदेशा था, उसका सबूत अब सामने आ गया है कि किस तरह से
षड्यंत्र चल रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रेटा थनबर्ग एक बच्ची है अगर मेरे हाथ में
होता तो मैं उसे बाल पुरस्कार देती। उसका नाम नोबेल प्राइज से हटा देती। उन्होंने
कहा, नोबेल प्राइज वातावरण की सुरक्षा के लिए अच्छे कामों के लिए
दिया जाता है,लेकिन यहां तो जो लोग पराली जलाते हैं, वातावरण को प्रदूषित करते हैं। पानी का दुरुपयोग करते हैं।
ग्रेटा थनबर्ग उनके साथ खड़ी हो गई है। यह
दोहरा चेहरा इस पूरे कार्यक्रम का अब
सामने आ गया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि भारत को निशाना बनाने वाले
प्रेरित अभियान कभी सफल नहीं होंगे। किसानों के प्रदर्शन का पॉप गायिका रिहाना और
जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग द्वारा समर्थन करने पर दिन में विदेश मंत्रालय की
कड़ी प्रतिक्रिया आने के बाद जयशंकर ने यह टिप्पणी की, जयशंकर ने हैशटैग इंडिया टूगेदर (भारत एकजुट है) और इंडिया
अगेनस्ट प्रोपगेंडा' (दुष्प्रचार के खिलाफ भारत) के
साथ ट्वीट किया, भारत को निशाना बनाने वाले प्रेरित अभियान कभी
सफल नहीं होंगे।


