- Back to Home »
- Politics »
- महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी को प्लेन से उतारने पर छिड़ी राजनीति पर घिरी उद्धव ठाकरे सरकार...
महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी को प्लेन से उतारने पर छिड़ी राजनीति पर घिरी उद्धव ठाकरे सरकार...
Posted by : achhiduniya
11 February 2021
महाराष्ट्र की महा विकास अघाडी सरकार {शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस} ने महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी को सरकारी जहाज
इस्तेमाल करने की इजात नहीं दी। इसके बाद राज्यपाल कोश्यारी को सरकारी जहाज से
नीचे उतरना पड़ा। खबर के अनुसार राज्यपाल के सचिव ने विमान की मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के
दोनों सचिव को फोन किया, इतना ही नहीं राज्यपाल के सचिव
ने शिवसेना के सचिव मिलिंद नार्वेकर को भी फोन किया,लेकिन
सभी की तरफ से कहा गया कि इस मामले में सीधे मुख्यमंत्री से बात करनी होगी। गौरतलब है की गवर्नर
भगत सिंह कोश्यारी को मसूरी में आईएएस अकैडमी में होने वाले कार्यक्रम में भाग
लेने के लिए जाना था। प्रोटोकॉल के तहत इसके लिए उन्हें सरकारी जहाज से जाना था,लेकिन मुख्यमंत्री की तरफ से इजाजत न मिलने के कारण राज्यपाल
कोश्यारी फ्लाइट में बैठने के बाद भी नीचे उतरना पड़ा। इसके बाद उन्होंने
स्पाइसजेट की 12:30 बजे की फ्लाइट में सीट बुक कराई। दूसरी तरफ
राज्यपाल को जहाज न देने की इस घटना पर राज्य सरकार की तरफ से कोई भी बोलने को
तैयार नही हैं। राज्य के उप
निदंनीय घटना है। फडणवीस ने कहा कि राज्यपाल कोई व्यक्ति
नहीं बल्कि एक संस्था है और उसका आदर होना चाहिए। फडणवीस ने कहा कि व्यक्ति आता
जाता है लेकिन संस्था का सम्मान होना चाहिए।



