- Back to Home »
- State News »
- फर्जी कोरोना टेस्ट दिखाकर नेता और अधिकारियों ने अरबों रुपये का घोटाला किया... RJD नेता तेजस्वी यादव का आरोप
फर्जी कोरोना टेस्ट दिखाकर नेता और अधिकारियों ने अरबों रुपये का घोटाला किया... RJD नेता तेजस्वी यादव का आरोप
Posted by : achhiduniya
11 February 2021
बीते दिनो राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव
भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उन्होंने नीतीश कुमार को भ्रष्टाचार का भीष्म पितामह
कहा था। तेजस्वी यादव ने कई ट्वीट करते हुए निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि, 60 घोटालों के साजिशकर्ता, भ्रष्टाचार
के भीष्म पितामह, अपराधियों के संरक्षक, अनैतिक और असंवैधानिक सरकार के कमजोर मुखिया नीतीश कुमार हैं।
बिहार पुलिस शराब बेच रही है। मैं मुख्यमंत्री को चुनौती देता हूं कि वे नए आदेश
के तहत मुझे गिरफ्तार करें। हाल ही में तेजस्वी यादव ने दो ट्वीट किए हैं, जिनमें उन्होंने लिखा है,बिहार
की आत्माविहीन भ्रष्ट नीतीश कुमार सरकार के बस में होता तो कोरोना काल में गरीबों
की लाशें बेच बेचकर भी कमाई कर लेती! साथ ही
कहा कि एक अंग्रेजी अखबार की जांच में यह साफ हो गया है कि सरकारी दावों के उलट
कोरोना टेस्ट हुए ही नहीं और मनगढ़ंत टेस्टिंग दिखा अरबों का हेर-फेर कर दिया! उन्होंने कहा कि बिहार में फर्जी कोरोना
टेस्ट दिखाकर नेता और अधिकारियों ने
अरबों रुपये का घोटाला किया है। दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा है, हमारे द्वारा जमीनी सच्चाई से अवगत कराने के बावजूद मुख्यमंत्री
और स्वास्थ्य मंत्री बड़े अहंकार से दावे करते थे कि बिहार में सही टेस्ट हो रहे
हैं। टेस्टिंग के झूठे दावों के पीछे का असली खेल अब सामने आया है कि फर्जी टेस्ट
दिखाकर नेताओं और अधिकारियों ने अरबों रुपयों का भारी बंदरबांट किया है!


