- Back to Home »
- State News »
- महाराष्ट्र का नागपुर बना कोरोना महामारी का गढ़ 24 घंटे में में मिले 3370 केस...
Posted by : achhiduniya
17 March 2021
महाराष्ट्र राज्य के नागपुर शहर में बुधवार को 15 हजार लोगों के सैंपल की जांच की गई। अब तक
कुल 14,14,611 सैंपल की जांच की जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव
राजेश भूषण ने बताया कि पिछले 15 दिनों में नागपुर में कोरोना केसों में 122 फीसदी की तेजी आई है। नागपुर में 3 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। महमारी
की शुरुआत के बाद पहली बार यहां 24 घंटे में इतने केस मिले हैं। बुधवार को नागपुर
में मिले 3370 केस के साथ यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,78,756 हो गई है।
पिछले 24 घंटे में 16 मरीजों की जान गई है और अब तक यहां कुल 4,505 लोग जान गंवा
चुके हैं। आज यहां 1,216 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। नागपुर में अब तक जान गंवाने वाले 4,505 लोगों में से 2,894 नागपुर शहर से
हैं,जबकि 1611 मृतक ग्रामीण इलाकों से
हैं। एक
अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक कुल 1,53,133 लोग रिकवर हो चुके हैं। जिले में अभी कुल 21,118 एक्टिव केस हैं।


