- Back to Home »
- Crime / Sex , Discussion »
- महाराष्ट्र में पीएमसी बैंक घोटाले के बाद तेलंगाना में कॉपरेटिव बैंक में 300 करोड़ का महा घोटाला....
Posted by : achhiduniya
15 March 2021
4500 करोड़
की पूंजी वाले आंध्र प्रदेश महेश कॉपरेटिव अर्बन बैंक में 300 करोड़ से ज्यादा की धांधली और गोल्ड लोन के नाम पर फर्जी सदस्य
बनाकर कॉपरेटिव बैंक चुनाव को प्रभावित करने को लेकर पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की
हैं। दोनों मामलों में महेश कॉपरेटिव अर्बन बैंक के चेयरमैन रमेश कुमार बंग, वाइस चेयरमैन पुरुषोत्तम मंधाना, एमडी और
सीईओ उमेश चंद असावा को आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा कॉपरेटिव सोसाइटी की
डिप्टी रजिस्ट्रार ईस्टर रानी जॉन के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि महेश
कॉपरेटिव बैंक को टॉप मैनेजमेंट ने मिलीभगत से वक्फ प्रॉपर्टी को गिरवी रखकर लोन
आवंटित कर दिए, जबकि वक्फ प्रॉपर्टी को बिना वक्फ बोर्ड की इजाजत
के गिरवी नहीं रखा जा सकता। इसके अलावा विवादित जमीन के कागजात को आधार बनाकर कर्ज
का बंदरबांट




