- Back to Home »
- State News , Suggestion / Opinion »
- Beggar Free होगी मुंबई …..
Posted by : achhiduniya
16 March 2021
कानूनी तौर पर भीख मांगना अपराध है। लोगों ने भीख मांगने को अपना व्यवसाय बना लिया है। इसे एक बड़ा आर्गेनाजेशन चला रहा है,इसलिए अब पुलिस ने मुंबई को भिखारी मुक्त बनाने के लिए कड़ी तैयार की है। मुंबई पुलिस की खास मुहिम के बारे में संयुक्त पुलिस
आयुक्त विश्वास नागरे पाटिल ने कहा कि अक्सर यह देखा गया है कि भीख मांगने के लिए बच्चों का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे लोगों में सहानुभूति पैदा होती है और लोग पैसा देते हैं। पैसे के लालच में बच्चों को अनावश्यक पीड़ा पहुचाई जाती है। भीख मांगने के लिए बच्चों की चोरी तक कि जाती है। इसके अलावा मुंबई में दिन प्रतिदिन भिखारियों की संख्या बढ़ रही है। इसलिए इस मुहिम की शुरुआत फरवरी माह से की गई है। मुंबई पुलिस की ओर से भिखारियों को सड़कों से हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। सड़कों पर भीख मांगने वाले भिखारियों को पकड़ कर उन्हें उनके लिए बनाए गए केन्द्र में रखा जाएगा,लेकिनइससे पहले भिखारियों की कोरोना जांच की जाएगी। उन्होंने
बताया कि इस मुहिम के तहत पहली कार्रवाई आजाद मैदान पुलिस स्टेशन ने की है। इस
कार्रवाई के अंतर्गत 14 भिखारियों को पकड़ा गया है। इन
सभी लोगों की कोरोना जांच के बाद इन्हें
चेम्बूर स्थिति भिखारी स्वीकार केंद्र में रखा जाएगा।


