Posted by : achhiduniya 03 April 2021

महाराष्ट्र राज्य में कोरोना के आंकड़े पर नजर दौड़ाएं तो पिछले 24 घंटों के दौरान 47,827 नए केस सामने आए हैं। इसी के साथ महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर अब 29 हजार 4 लाख 76 हो गई है। जबकि पिछले 24 घंटे में 202 लोगों की मौतें हो 

गई है और 24 हजार 126 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। ऐसे में मुंबई की बात करें तो शुक्रवार को यहां कोरोना के 8832 नए मामले आए। महामारी की शुरुआत होने के बाद से एक दिन में ये सबसे ज्यादा नए मामले हैं। इससे एक दिन पहले शहर में कोरोना संक्रमण के 8646 मामले सामने आए थे। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने बताया कि शुक्रवार को शहर में 20 मरीजों की मौत हुई, जो दिसंबर 2020 के बाद सबसे अधिक संख्या है। शहर 

में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 लाख 32 हजार 192 हो गई है। मुंबई में कोरोना से अब तक 11,724 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ते कोरोना के नए मामलों के मद्देनजर राज्य सरकार ने 1st क्लास से 8वीं क्लास तक के स्टूडेंट्स को बिना परीक्षा दिए अगली क्लास में प्रमोट करने का ऐलान किया है। स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने शनिवार को अपने ट्विटर अकाउंट से ये 

जानकारी साझा की है। गायकवाड ने कहा, महाराष्ट्र में क्लास 1 से क्लास 8वीं तक के सभी महाराष्ट्र बोर्ड के स्टूडेंट्स को बिना किसी एग्जाम के अगली क्लास में प्रमोट किया जाएगा। जल्द ही 9 वीं और 11 वीं कक्षा के छात्रों के बारे में निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन,6 हिरासत में, टिन्नू यादव की तलाश जारी।@ बंगाल विधानसभा में सोमवार को पेश किया जा सकता है UCC बिल -सूत्र।@ छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट तैयार करेगी देसाई समिति, साय सरकार ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया।@ पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी देख क्लासरूम से भागे छात्र।@ बिहार ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बदलाव, अब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य।@ भरत तिवारी केस के आरोपी SDPO पर 19 साल पहले भी लगा था गलत एनकाउंटर का आरोप, क्लीन चिट पर मानवाधिकार था असहमत। @ पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बाद युवक की मौत- रायगढ़ के खरसिया अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टरों पर उठाए सवाल।@ नीट यूजी 2026: री-नीट की आंसर-की का 22 लाख छात्रों को इंतजार, फिजिक्स के इन 2 सवालों पर फंसा पेंच।@ कोचिंग संचालकों ने अनिश्चितकालीन बंद का किया ऐलान- शिवपुरी में फायर सेफ्टी नियमों पर स्पष्ट गाइडलाइन की मांग।@ दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले सुपर स्टेशन! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब। @ उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस में स्टंट, क्रेन से कार लटकाकर आसमान में 40 फीट ऊपर किया ब्लास्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -