Posted by : achhiduniya 03 April 2021

सीमा सुरक्षा बल {बीएसएफ} द्वारा गुरदासपुर, अमृतसर, फिरोजपुर और अबोहर के सीमावर्ती क्षेत्रों से 58 लोगों को पकड़ने का जिक्र करते हुए केंद्र की ओर से पत्र में बताया गया है कि ये सभी पंजाब के सीमावर्ती गांव में बंधुआ मजूदर के रूप में काम करते हैं। ये सभी गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं और बिहार और उत्तर प्रदेश के दूरदराज के इलाकों से आते हैं। पत्र में मानव तस्‍करी का मुद्दा भी 

उठाया गया है। मानव तस्करी से जुड़े लोग ऐसे मजदूरों को उनके मूल स्थान से पंजाब में अच्‍छे वेतन का वादा करके काम पर लगाते हैं, लेकिन पंजाब पहुंचने के बाद उनका शोषण किया जाता है। उन्‍हें खराब भुगतान किया जाता है और उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता है। खेतों में उन्हें लंबे समय तक काम करने के लिए दवाएं दी जाती हैं, जो उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति पर गलत प्रभाव डालती हैं। बीएसएफ आगे की कार्रवाई के लिए बचाए गए लोगों को 

राज्य पुलिस को सौंप दिया है। गौरतलब है की पंजाब के खेतों में काम करने वाले बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को बंधुआ मजदूरों की तरह रखा जाता है और उनसे ज्यादा देर तक मजदूरी कराने के लिए उन्हें ड्रग्स दिया जा रहा है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की एक जांच रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आया है, जिसके बाद केंद्र ने राज्य सरकार से इस पर कदम उठाने के लिए कहा है। हालांकि किसान नेताओं का कहना है कि केंद सरकार उनके आंदोलन को बदनाम करने की साजिश रच रही है। वहीं पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर इस चिट्ठी की बात तो कबूली लेकिन 

बीएसएफ की जांच रिपोर्ट को लेकर कहा कि इस 'बढ़ा-चढ़ाकर' पेश किया गया है। इंडियन एक्‍सप्रेस में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार ने एक खत लिखकर पंजाब सरकार से उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा जो नशा देकर प्रवासी मजदूरों से लंबे समय तक काम कराते हैं। हाल ही में बीएसएफ ने इस संबंध में केंद्र सरकार को एक रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2019-20 के दैरान पंजाब के सीमावर्ती जिलों में ऐसे करीब 58 बंधुआ मजदूर पाए गए थे जो मानसिक तौर पर 

रोगी नजर आ रहे थे। उन लोगों से जब सवाल किए गए तो ये लोग ठीक तरीके से जवाब तक नहीं दे पा रहे थे। गृह मंत्रालय की ओर से इस संबंध में 17 मार्च को पंजाब के चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी को खत भेजा गया था। इस तरह का मामला सामने आने के बाद बीकेयू डाकुंडा के महासचिव महासचिव और अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति (AIKSCC) के सदस्य जगमोहन सिंह ने केंद्र पर किसानों की छवि खराब करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही एनडीए के पूर्व सहयोगी, शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) ने कहा कि यह पत्र राज्य के किसानों को बदनाम करने के उद्देश्य से हास्यास्पद धारणा पर आधारित था।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ केजरीवाल को SIR की नोटिस, पत्नी, बेटे और माता-पिता समेत परिवार के 5 सदस्य भी Unmapped कैटगरी में।@ तिरुपति बालाजी-केमिकल और पाम ऑयल से बनाया गया था लड्डू प्रसादम, सुकृति फूड्स का मालिक गिरफ्तार।@ हनुमान अंश' फिल्म के बाद कैंची धाम में पहुंच रहा जनसैलाब, नीम करोली बाबा के मुरीद हुए हजारों।@ महाराष्ट्र को मिली नई रेल लाइन की सौगात, कोयला-सीमेंट हब को मिलेगा बड़ा फायदा, कर्नाटक तक कनेक्टिविटी।@ MP के पेट्रोल पंपों पर ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट बंद हो सकते हैं, मुंबई से भी उठी विरोध की आवाज।@ आजम खान के लिए जंतर-मंतर पर डटी सपा, जौहर यूनिवर्सिटी गिराने का भी विरोध-रामपुर की लड़ाई दिल्ली पहुंची @ CID का दावा-अभिषेक बनर्जी के PA ने TMC के खाते में जमा किए थे 7 करोड़ रुपये।@ मंच से PM मोदी की मिमिक्री पर घिरे राहुल गांधी, बुजुर्ग महिला के अपमान का आरोप- भड़की भाजपा।@ मुंबई में फ्लाईओवर से गिरी तेज रफ्तार BMW कार, 3 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल।@ मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का किराया 7 हजार तक? 350 KM की स्वदेशी ट्रेन दौड़ेगी।@ मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास फैला करंट, 8 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत।@ IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के सुसाइड केस में जातिगत भेदभाव का भी आरोप, FIR में SC-ST एक्ट भी जुड़ा।@ गृह मंत्री अमित शाह को फूड पॉइजनिंग, हुबली के कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल।@ कानून के शिकंजे में पूर्व IPS: एक पर जाति छुपाने की FIR, तो अकूत संपत्ति बनाने वाले DGP को 4 साल की जेल।@ भगवंत मान के काफिले के सामने रवनीत बिट्टू का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया।@ भारत-बांग्लादेश रिश्ते नाजुक मोड़ पर- 101 समझौतों की समीक्षा करेगा ढाका।@ देश में कम मॉनसून- करीब 43% एरिया को कवर करने वाले 16 राज्यों में इस साल कम बारिश हुई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -