- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- प्रोनिंग क्रिया से करे ऑक्सीजन लेवल कंट्रोल...जाने पूरी प्रक्रिया...?
Posted by : achhiduniya
22 April 2021
कोरोना मरीजों के शरीर में ऑक्सीजन कम होने से जान पर बन आती है। ऐसे में स्वास्थ्य
मंत्रालय ने कुछ उपाय सुझाए हैं जिनके जरिए घर पर ही शरीर में ऑक्सीजन के स्तर को
ठीक किया जा सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि प्रोनिंग (बिस्तर पर पेट के बल लेटना) के जरिए शरीर में ऑक्सीजन के
स्तर को बढ़ाया जा सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि मेडिकली प्रोनिंग को
शरीर में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाने वाली क्रिया के तौर पर मान्यता है और होम
आइसोलेशन में रह रहे कोरोना रोगियों के लिए बहुत लाभदायक है। स्वास्थ्य मंत्रालय
के अनुसार प्रोनिंग की जरूरत उस समय पड़ती है जब रोगी को सांस लेने में दिक्कत हो
रही हो और शरीर में ऑक्सीजन का स्तर 94 के नीचे चला जाए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने
बताया कि समय रहते प्रोनिंग क्रिया के जरिए कई जीवन बचाए जा सकते हैं। स्वास्थ्य
मंत्रालय के अनुसार प्रोनिंग के लिए रोगी को पेट के बल लेटना है और एक सिरहाना
मुंह या गर्दन के नीचे, एक
या दो सिरहाने छाती और पेट के
नीचे तथा 2 सिरहाने टांगों के नीचे रखने हैं। इस क्रिया के लिए 4-5 सिरहानों की
जरूरत पड़ेगी और साथ में क्रिया के दौरान रोगी को लगातार सांस लेते रहना है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह चेतावनी भी दी है कि 30 मिनट से ज्यादा प्रोनिंग की क्रिया को नहीं करना है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रोनिंग को लेकर कुछ और चेतावनी भी जारी की है जिसके अनुसार भोजन करने के
बाद एक घंटे तक इस क्रिया को नहीं करना है, क्रिया को तभी करना है जब यह करना आसान लगे। इसके अलावा
गर्भावस्था होने की स्थिति या हृदयघात की स्थिति में इस क्रिया को नहीं करना है।


