- Back to Home »
- Discussion , State News »
- “प्रसाद” के रूप में कोरोना बाटेंगे “कुंभ मेले” से अपने-अपने राज्यों में लौटने वाले लोग.... BMC चेयरमैन किशोरी पेडनेकर की चेतावनी
“प्रसाद” के रूप में कोरोना बाटेंगे “कुंभ मेले” से अपने-अपने राज्यों में लौटने वाले लोग.... BMC चेयरमैन किशोरी पेडनेकर की चेतावनी
Posted by : achhiduniya
17 April 2021
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) की महापौर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि '95% मुंबई निवासी प्रतिबंधों का पालन कर रहे हैं। बाकी 5% लोग जो प्रतिबंधों का पालन नहीं कर रहे हैं, वे दूसरों के लिए परेशानी खड़ी कर रहे हैं। मुझे लगता है कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जाना चाहिए। महापौर किशोरी पेडनेकर ने हरिद्वार के कुंभ मेले से लौटने वालों से अनुरोध किया कि वे
संक्रमण से बचने के लिए खुद को आइसोलेट कर लें। उन्होंने कहा कि BMC इस बात पर भी विचार कर रही है कि कुंभ से लौटने वालों को क्वारंटीन करने की व्यवस्था बनाई जाए। बीएमसी चेयरमैन ने कहा कि कुंभ मेले से अपने-अपने राज्यों में लौटने वाले लोग कोरोना को 'प्रसाद’ के रूप में बाटेंगे। इन सभी लोगों को अपने स्वयं के खर्च पर अपने-अपने राज्यों में आइसोलेट होना चाहिए। मुंबई में भी हम उन्हें उनके लौटने पर क्वारंटीन में रखने की सोच रहे हैं। बीमसी अधिकारी के अनुसार महाराष्ट्र में संक्रमण का इलाज करा रहे लोगों की संख्या 6,38,034 हो गई है। मुंबई में संक्रमण के 8803 नए मामले सामने आए हैं और 53 लोगों की मौत हुई है,जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 5,62,207 और मृतकों की कुल संख्या 12,250 हो गई है। विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में कोविड-19 से ठीक होने की दर 81.12 फीसदी है,जबकि मृत्यु दर 1.61 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 63,729 नए मामले सामने आए, जो अभी तक एक दिन में सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 37 लाख से अधिक हो गई है, जब कि 398 और लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के 63,729 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 37,03,584 हो गई है जबकि 398 और लोगों की मौत होने से संक्रमण से राज्य में अब तक 59,551 लोगों की मौत हो चुकी है।


