Posted by : achhiduniya 04 April 2021

पूर्व भारतीय कप्तान व बीसीसीआई (Bcci) अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि लॉकडाउन से कोई दिक्कत नहीं है। सरकार की ओर से मैच आयोजित करने के लिए हमें सारी परमिशन मिली हुई है। मुंबई में 10 से 25 अप्रैल के बीच सिर्फ 10 मुकाबले होने हैं। बायो बबल के अंदर किसी तरह की दिक्कत नहीं है। हमारा एक अति सुरक्षित सेटअप है,जहां खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ पूरी तरह से सुरक्षित हैं। 

चार टीमों को अपने शुरुआती मुकाबले मुंबई में खेलने हैं। इनमें चेन्नई सुपरकिंग्स,दिल्ली कैपिटल्स,पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स हैं। सौरव गांगुली ने कहा कि महाराष्ट्र में अगर लॉकडाउन लगता है तो भी मुकाबले यहीं कराए जाएंगे। टी20 लीग की शुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है। मुंबई में 10 मैच खेले जाने हैं। टेलीग्राफ से बात करते हुए सौरव गांगुली ने कहा,लॉकडाउन लगा तो यह अच्छा होगा क्योंकि तब आस-पास बहुत सारे लोग नहीं होंगे। कुछ ही लोगों पर ध्यान देना होगा,जो 

बायो बबल में हैं। इनकी लगातार टेस्टिंग भी हो रही है। उन्होने कहा कि जब आप बायो बबल में चले जाएंगे,तो कुछ नहीं हो सकता है। पिछले साल यूएई में भी टूर्नामेंट शुरू होने के पहले ऐसी कुछ घटनाएं हुई थीं। एक बार टूर्नामेंट शुरू हो जाएगा तो चीजें अपने आप ठीक हो जाएंगी। पिछले 24 घंटे में मुंबई में कोरोना के लगभग 9 हजार मामले आए हैं। गौरतलब है की विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल 

चैलेंजर्स बेंगलुरू के देवदत्त पडिक्कल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। देवदत्त पडिक्कल पॉजिटिव होने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले केकेआर के नीतीश राणा और दिल्ली के अक्षर पटेल संक्रमित हो चुके हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स की कंटेट टीम का एक सदस्य संक्रमित है। इसके अलावा वानखेड़े स्टेडियम के 10 कर्मचारी और बीसीसीआई द्वारा नियुक्त किए गए प्रतियोगिता प्रबंधन से जुड़े 8 सदस्य भी पॉजिटिव हैं। यानी आईपीएल से जुड़े 22 लोग अब तक कोरोना से प्रभावित हो चुके हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ तीन सुरक्षा घेरे, QR कोड से एंट्री,बंगाल में काउंटिंग सेंटरों की ऐसी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर।@ राष्ट्रपति तक पहुंचा राजनीतिक विवाद, AAP से अलग हुए सातों सांसद करेंगे मुलाकात, CM मान भी पहुंचेंगे।@ बंगाल- चुनाव के बीच बेटी की लाश खोजता पिता, फूल और चॉकलेट लेकर समाधि पर गया तो गायब मिला शव।@ बंगाल- अब तक का सबसे हिंसक चुनाव, जब एक ही चुनाव में हुई थी 75 लोगों की मौत।@ ओडिसा- सड़क किनारे वाले वेंडर का दही बड़ा बना जहर, खाने से 25 बच्चों समेत 58 लोगों को फूड प्वाइजनिंग।@ विवेक विहार अग्निकांड में सामने आई बड़ी लापरवाही- बेसमेंट समेत चार मंजिल मकान लेकिन कोई इमरजेंसी Exit नहीं, छत पर ताला।@ दिल्ली- विवेक विहार की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल।@ फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से कराया जाएगा मतदान, 24 को आएंगे नतीजे-EC @ बिहार के जहानाबाद में 46 शिक्षकों के करियर पर संकट के बादल, परीक्षा ड्यूटी से गायब होने पर हुआ एक्शन।@ नेपाल ने भारत और चीन से कहा-कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हमारी जमीन का इस्तेमाल बंद करें।@ गंगा में सेल्फी लेते समय सगी बहनों समेत चार डूबे, मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदलीं।@ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के दो युवाओं ने पास की CSS परीक्षा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -