- Back to Home »
- State News »
- महाराष्ट्र में लॉकडाउन 15 दिन के लिए बढ़ा..1 जून को जारी होगी नई गाइडलाइंस...
Posted by : achhiduniya
28 May 2021
महाराष्ट्र राज्य के स्वास्थ्य मंत्री
राजेश टोपे ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए कहा महाराष्ट्र
में कोरोना की रफ्तार में कुछ कमी आई है लेकिन थमी नहीं है। इसे देखते हुए राज्य
में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों को और 15 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। 1 जून को नए
दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। अप्रैल
के मध्य से लागू प्रतिबंधों की अवधि को विस्तार देने के लिए राज्य सरकार की
कैबिनेट ने बृहस्पतिवार को हुई बैठक में निर्णय लिया था। टोपे ने यहां संवाददाताओं
से कहा,जहां तक लॉकडाउन का सवाल है, उसे 15 दिन के लिए बढ़ाया गया है लेकिन इससे संबंधित दिशा निर्देश एक
जून को जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उन क्षेत्रों
में ढील नहीं दी जाएगी जहां मरीजों की संख्या और संक्रमण की दर अब भी ज्यादा है और
अस्पताल में बिस्तर मिलने की समस्या है। मंत्री ने कहा,लेकिन उन क्षेत्रों में जहां स्थिति में सुधार हुआ है, पाबंदियों में ढील देने के बाबत कुछ दिशा निर्देश जारी किए जा
सकते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या गैर आवश्यक वस्तुएं
बेचने वाली दुकानों को खोलने की अनुमति है, उन्होंने
कहा कि ऐसे सभी निर्णय एक जून को लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने
बृहस्पतिवार को कहा था कि एक जून के बाद प्रतिबंध जारी रहेंगे और बाद में चरणबद्ध
तरीके से ढील दी जाएगी।


