Posted by : achhiduniya 22 May 2021

डिजिटल प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को लिखी अपनी चिट्ठी में अरविंद केजरीवाल ने उन चारों सुझावों को बताया जिनमें दिल्ली के युवाओं के लिए वैक्सीन की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि देश में वैक्सीन बनाने वाली सभी कंपनियों को भारत बायोटेक की वैक्सीन बनाने का आदेश दें, अभी केवल कुछ कंपनियों से करार की बात सामने आ रही है जिससे काम नहीं चलेगा।  उन्होंने कहा 

कि दुनिया में जो भी कंपनी वैक्सीन बना रही है,उसको भारत में बिना देरी किए वैक्सीन सप्लाई की अनुमति दी जाए विदेशी कंपनियों से केंद्र सरकार सीधा बात करें और खरीद कर राज्यों को दें। केजरीवाल के अनुसार विदेशी कंपनियों को भारत में वैक्सीन उत्पादन शुरू करने की अनुमति बिना देरी के दी जाए। इसके अलावा कुछ देशों ने अपनी आबादी से कई गुना वैक्सीन स्टोर कर ली है, उनसे अनुरोध करके कुछ वैक्सीन भारत के लिए मांगी जाए। दिल्ली में वैक्सीन की कमी और 18 से 44 के लिए टीकाकरण बंद 

किए जाने के ऐलान के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को केंद्र की मोदी सरकार को लिखी अपनी चिट्ठी में सीएम केजरीवाल ने लिखा कि दिल्ली में युवाओं के कोटे की वैक्सीन खत्म हो गई है,इसलिए आज से हमें टीकाकरण केंद्र बंद करने पड़ेंगे। चिट्ठी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी को हर महीने 80 लाख वैक्सीन की जरूरत है ताकि 3 महीने में पूरी दिल्ली को टीका लग जाए। मई के महीने में दिल्ली को केवल 16 लाख वैक्सीन मिली थी। ऐसा बताया जा रहा है कि जून में दिल्ली को मई की की आधी यानी 8 

लाख वैक्सीन ही उपलब्ध होंगी। उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि अगर रफ्तार यही रही तो केवल वयस्कों को ही टीका लगाने में 30 महीने लग जाएंगे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में खासी राहत देखने को मिल रही है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में यहां संक्रमण के 2260 नए मामले सामने आए हैं,जबकि 182 की मौत हुई है। 31 मार्च के बाद 1 दिन में इतने कम नए मामले सामने आए हैं। 18 अप्रैल के बाद 1 दिन 

में सबसे कम मौत भी रिपोर्ट हुई हैं। मौजूदा समय में दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 3.58 प्रतिशत है,जो कि 1 अप्रैल के बाद सबसे कम है। एक्टिव मामलों की संख्या करीब 31 हजार रह गई है, यह भी 10 अप्रैल के बाद सबसे कम है।  वहीं अगर रिकवरी रेट की बात करें तो यह 96.16 फीसदी हो गया है,जब कि डेथ रेट 1.63 फीसदी पर पहुंच गया है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में ठीक हुए मरीजों की संख्या 6453 है, जिसके बाद कुल ठीक होने वालों की संख्या 13,60,898 हो गई है और कुल संक्रमितों की संख्या 14,15,219 पहुंच गई है।  केंद्र शासित प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 63,155 लोगों को कोरोना की जांच हुई है, जबकि अब तक कुल 1,86,59,148 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली-NCR में रेतीले तूफान को लेकर येलो अलर्ट, अगले 2-3 घंटे में 50 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं।@ कोयले से गैस बनाएगी सरकारी कंपनी, उद्योगों को सस्ते रेट पर उपलब्ध कराई जाएगी सिनगैस।@ गंगा एक्सप्रेसवे से लॉजिस्टिक्स पर होगी ₹30,000 करोड़ तक की भारी बचत, सरकार को मिले ₹46,660 करोड़ के निवेश प्रस्ताव।@ पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, 24 की मौत, 50 से अधिक घायल।@ फिलीपीन-आंधी-तूफान में गिरी 9 मंजिला निर्माणाधीन इमारत, कई मजदूर मलबे में दबे।@ ट्रंप ने दी बड़ी खुशखबरी- ईरान के साथ समझौता लगभग तय, खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज।@ असम में इस बार गो-वध मुक्त हो बकरीद, CM हिमंत बिस्वा सरमा की अपील, ईदगाह कमेटियों के फैसले का किया स्वागत।@ चीन में कोयला खदान दुर्घटना में 90 से ज्यादा की मौत, PM मोदी ने शी जिनपिंग से जताई संवेदना।@ कांग्रेस MP विवेक तन्खा ने मोदी सरकार को लिखा पत्र, कहा-खाड़ी देशों के लिए किफायती उड़ानें फिर से शुरू करें।@ CBSE पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का सख्त रुख, 12वीं री-इवैल्यूएशन फॉर्म भरने में आ रही दिक्कतों पर मांगा जवाब- कार्रवाई के निर्देश।@ महाराष्ट्र में डीजल को लेकर गैलन वॉर, पेट्रोल पंप के बाहर भिड़ गए किसान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -