- Back to Home »
- Politics »
- मैं जमीन पर जाकर हालात का जायजा ले रहा था न कि फोटो खिंचवाने के लिए किसी हेलीकॉप्टर में था..सीएम उद्धव ठाकरे का विपक्ष पर वार
मैं जमीन पर जाकर हालात का जायजा ले रहा था न कि फोटो खिंचवाने के लिए किसी हेलीकॉप्टर में था..सीएम उद्धव ठाकरे का विपक्ष पर वार
Posted by : achhiduniya
22 May 2021
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने
चक्रवात के बाद जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को कोंकण में रत्नागिरि
और सिंधुदुर्ग जिले का दौरा किया और अधिकारियों को दो दिनों के भीतर फसलों को हुए
नुकसान का आकलन लेने के निर्देश दिए। हालांकि राज्य में भाजपा नेताओं ने उनके दौरे
की अवधि को लेकर उन पर निशाना साधा। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि
उन्हें यह जानकार हैरानी हुई कि ठाकरे कोंकण के महज तीन घंटे के दौरे पर राजनीतिक टिप्पणियां कर रहे थे। वहीं विधान परिषद
में विपक्ष के नेता प्रवीण दारेकर ने पूछा कि मुख्यमंत्री चक्रवात से हुए नुकसान
के बारे में महज तीन घंटे में कैसे जान सकते हैं? भाजपा
की आलोचना के बारे में पूछे जाने पर ठाकरे ने
कहा,
ठीक है कि अगर मेरा दौरा चार घंटों का था लेकिन
कम से कम मैं जमीन पर जाकर हालात का जायजा ले रहा था न कि फोटो खिंचवाने के लिए
किसी हेलीकॉप्टर में था..मैं खुद एक फोटोग्राफर हूं। उन्होंने सिंधु दुर्ग के
मालवन में कहा, मैं विपक्ष की आलोचना का जवाब देने के लिए यहां
नहीं आया हूं। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात का हवाई सर्वेक्षण
किया था और ताउते तूफान से हुए नुकसान का जायजा लिया था। इसके बाद गुजरात के लिए
1000 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह
कम से कम जमीनी तौर पर हालात का जायजा तो ले रहे थे न कि किसी हेलीकॉप्टर में बैठकर
हवाई सर्वेक्षण कर रहे थे। उनकी यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष
लग रही है,
जिन्होंने इस हफ्ते चक्रवात ताउते के बाद गुजरात
में हाल ही में हवाई सर्वेक्षण किया था।


