- Back to Home »
- Discussion »
- 80 वेंटिलेटर्स में से 62 निकले खराब पंजाब को दिए गए PM Cares Fund में से...
Posted by : achhiduniya
13 May 2021
केंद्र सरकार ने पंजाब को दिए 809 वेंटिलेटर्स के इस्तेमाल के बारे में पत्र लिखकर पूछा था, वहीं अब फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज और अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि पीएम केयर्स फंड के तहत भेजे गए 80 वेंटिलेटरों में से 62 खराब
हैं। बताया जा रहा है कि ये वेंटिलेटर एजीवीए हेल्थ केयर द्वारा पीएम केयर्स फंड के तहत कॉलेज को दिए गए थे। डॉक्टरों का
कहना है कि यह वेंटिलेटर एक या दो घंटे के इस्तेमाल के बाद अपने आप ही बंद हो जाते
हैं। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के वाइस
चांसलर डॉ. राज बहादुर का कहना है कि अस्पताल में इस समय 42 वेंटिलेटर सही हालत में हैं। पीएम केयर फंड वाले 62 वेंटिलेटर खराब पड़े हैं। जिसके बारे में कंपनी से भी बात हो
चुकी है। उन्होंने जल्द ही तकनीकी स्टाफ भेज कर इन्हें ठीक करवाने का आश्वासन भी
दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने उन्हें 10 नए वेंटिलेटर
खरीदने की इजाजत दी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब में पीएम केयर्स फंड से भेजे
गए 809 वेंटिलेटरों की आपूर्ति करने वाली कंपनियों ने इन्हें स्थापित
करने को लेकर पंजाब सरकार पर आरोप लगाए हैं कि वेंटिलेटर्स को स्थापित करने के लिए
सरकार के पास तकनीकी स्टाफ उपलब्ध नहीं है। इस बीच पंजाब की मुख्य सचिव विनी महाजन ने खराब वेंटिलेटर की मरम्मत के लिए इंजीनियरों और तकनीशियनों
को काम पर रखने की मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेज अधिकारियों को
आश्वासन दिया है कि दस नए वेंटिलेटर अस्पताल को प्राथमिकता के आधार पर प्रदान किए
जाएंगे।


