- Back to Home »
- State News »
- किन्नर {ट्रांसजेंडर} समुदाय की वैक्सीनेशन शुरू की असम सरकार ने...
Posted by : achhiduniya
16 May 2021
असम में ट्रांसजेंडर समुदाय के लगभग 20,000 सदस्य हैं। वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद, ऑल असम ट्रांसजेंडर एसोसिएशन की संस्थापक और असम सरकार के ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड की एसोसिएट वाइस चेयरपर्सन स्वाति बिधान बरुआ ने कहा,ज्यादातर ट्रांसजेंडर लोगों की आय का मुख्य स्रोत भीख मांगना है। इस दौरान वह कई लोगों के संपर्क आते हैं, ऐसे में उनमें सबसे ज्यादा कोरोना
वायरस से संक्रमित होने का खतरना बना रहता है। स्वाति बिधान बरुआ ने कहा,हम वैक्सीनेशन प्रक्रिया से बाहर हो रहे थे, जिसके बाद हमने स्वास्थ्य विभाग से अनुरोध किया। उनकी ओर से हमारे समुदाय को पॉजिटिव रिस्पांस मिला। जिसके बाद बिना किसी परेशानी के हमारे लिए वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू की गई। गुवाहाटी में ट्रांसजेंडर समुदाय के 30 सदस्यों को उनकी पहली कोविड वैक्सीन की डोज लगाई गई। सरकार के सूत्रों के अनुसार पूरे देश में इस तरह का पहला कदम है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए शहर में ट्रांसजेंडर के लिए एक शेल्टर होम में स्पेशल वैक्सीनेशन ड्राइव चलाई जा रही है। ये कदम राज्य के स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से उठाया गय है।

