- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- वैक्सीनेशन सेंटर पर इन बातों का रखे ध्यान..
Posted by : achhiduniya
22 May 2021
कोरोना वायरस पर काबू पाने का एक मात्र उपाए वैक्सीन है। देशभर में 18 साल से ऊपर के युवाओं को वैक्सीन लगनी शुरू हो चुकी
है,इसमें सबसे पहली बात तो ये कि जब भी वैक्सीन
सेंटर जाए तो आप डबल मास्क जरुर पहनें। क्योंकि सेंटर पर वैक्सीन लगवाने की खचा-खच
भीड़ होती है और सोशल डिस्टेंस का ख्याल ज्यादातर लोग नहीं करते और संक्रमण का
खतरा बढ़ जाता है। कोशिश करें कि,
N-95 मास्क अंदर और कपड़े वाला या सर्जिकल मास्क उसके ऊपर से बाहर की तरफ पहनें। आपके हाथ बार-बार गंदे हो सकते हैं इसलिए अपने हाथों में ग्लव्स भी जरुर पहनें और अपना चेहरा बिल्कुल न छूएं। टीकारकरण के लिए अगर आप वैक्सीन सेंटर गए हैं और वहां आपको अपना कोई परिचित व्यक्ति मिल जाए तो उससे हाथ बिल्कुल न मिलाएं। दूर से नमस्ते करें। कोशिश करें कि लाइन में खड़े होने पर किसी से ज्यादा बात न करें। हाथों में ग्लव्स पहनने का ये मतलब नहीं
कि आप सैनिटाइजर का इस्तेमाल न करें। ग्लव्स के साथ आप सैनिटाइजर से हाथों को लगातार साफ करते रहें। बहुत से लोग मास्क पहनने के बाद भी अपने हाथों से बार-बार मास्क की बाहरी सतह को टच करते रहते हैं। ऐसा बिल्कुल न करें। वैक्सीनेशन सेंटर पर टीकाकरण के लिए लाइन में खड़े रहने के दौरान कुछ भी खाने या पीने से परहेज करें और किसी भी हालत में मास्क न उतारें।


