- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- वैक्सीन रजिस्ट्रेशन की बाध्यता खत्म, 21 जून से हर राज्य में मुफ्त लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन...
Posted by : achhiduniya
16 June 2021
स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को सुविधा देते हुए कोविन ऐप (CoWIN App) या वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया
है। सरकार के नए नियम के मुताबिक कोई भी शख्स अपने नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर जाकर
ऑन साइट रजिस्ट्रेशन करवा सकता है और वैक्सीन ले सकता है। नई गाइडलाइन के मुताबिक
अब किसी भी शख्स को टीका लगवाने के लिए कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य
नहीं होगा। अब जो भी टीका लगवाना चाहता है वो अपने नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर जाकर
मौके पर ही रजिस्ट्रेशन करवा सकता है और टीका भी लगवा सकता है। सरकार का मानना है कि
ऐप रजिस्ट्रेशन की बाध्यता खत्म होने से लोग और आसानी से वैक्सीन लगवा सकेंगे। बस
उन्हें एक टीके से दूसरे टीके के बीच लगने वाले अंतराल का पूरा ध्यान रखना होगा। इस
संबंध में पीआईबी यानि प्रेस इंफॉरमेशन ब्यूरो ने एक बयान भी जारी किया है। जिसमें
कहा गया है कि कोविन ऐप या टीकाकरण की वेबसाइट पर जाकर रिजस्ट्रेशन करने के अलावा
भी अब वैक्सीन लगवाने के कई तरीके हैं। सीधे सेंटर पर जाकर भी ये प्रक्रिया पूरी
करवाई जा सकती है और कोरोना के खिलाफ सुरक्षा हासिल की जा सकती है। सरकार ने 21
जून से फिर से टीकाकरण अभ्यास की बागडोर संभालने का फैसला किया है। केंद्र ने
आश्वासन दिया है कि इस महीने 12 करोड़ वैक्सीन खुराक उपलब्ध होंगे। कोविशील्ड
निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने भी कहा है कि वह अपनी विनिर्माण
क्षमता बढ़ा रहा है। इस महीने लगभग 10 करोड़ खुराक का उत्पादन और आपूर्ति करने में
सक्षम होगा। भारत बायोटेक और रूस के स्पुतनिक-v वैक्सीन
की दो करोड़ खुराक उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनका आयात किया जा रहा है। ऐसे में महीने के अंत तक देश 12 करोड़ लोगों को
और अधिक टीकाकरण करने में सक्षम होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जानकारी
देते हुए कहा गया है की 13 जून तक कोविन के
जरिए किए गए 28.36 करोड़ रजिस्ट्रेशन में से 16.45 करोड़ (58 प्रतिशत)
लाभार्थियों ने ऑन-साइट रजिस्ट्रेशन कराया है।



