Posted by : achhiduniya 16 June 2021

हर किसी को चटखारे व चटपटी चीजे पसंद आती है। अगर बात अचार की हो तो सभी की पसंद अपनी-अपनी हो सकती है। अचार बनाने के लिए अगर दाग धब्‍बे वाले नींबू, आंवलाआम, कटहल आदि प्रयोग किया गया हो तो फंगस- फफूंद लगने की संभावना बढ़ जाती है। कई लोग घर पर बड़े शौक से अचार बनाते हैं,लेकिन कुछ ही दिनों में उनमें फफूंद लगने लगते हैं और सारी मेहनत बर्बाद हो 

जाती है। इसकी बड़ी वजह अचार में डाली जाने वाली सामग्री में नमी का रह जाना हो सकता है। इससे बचाव के लिए इसमें पर्याप्‍त मात्रा में तेल का प्रयोग किया जाता है अगर अचार बनाने के लिए प्रयोग में आने वाले बर्तन, चम्मच, कंटेनर आदि पूरी तरह साफ और सूखे ना हो तो भी अचार जल्‍दी ख़राब हो सकते हैं।अचार बनाते समय और इनके रखरखाव के दौरान न बातों को ध्‍यान में रखना जरूरी है। अचार हमेशा कांच या चीनी मिट्टी के कंटेनर में ही स्‍टोर करें। धातु या प्‍लास्टिक बर्तन में अचार खराब हो सकते हैं। अचार बनाने वाले फल, सब्जी और मसाले अच्‍छी तरह सुखाए गए हों 

और उसमें नमी न रहें।  सब्जियां और फल ताजे व बिना दाग धब्बे वाले हों। आचार में मसाले को गर्म तेल में ना डालें, पहले तेल का ठंडा होने दें तब मसाले उसमें मिलाएं, नहीं तो अचार काले पड़ सकते हैं। मीठा अचार बनाना हो तो चाशनी का पर्याप्त गाढ़ा होना बहुत जरूरी है। अचार में नमक प्रिजर्वेटिव का काम करता है ऐसे में सही मात्रा में नमक डालें। नमक के अलावा तेल, चीनी, हींग, सिरका आदि प्रिजर्वेशन का काम करते हैं। अचार रखने से पहले कंटेनर को डिटर्जेंट 

और गर्म पानी से अच्छी तरह धोएं और सुखाएं, इसके बाद ही इसमें अचार भरें। अचार बनाने के बाद दो तीन दिनों तक अचार को मलमल के कपड़े से ढक कर धूप में रखें जिससे इसकी नमी निकल जाये और अचार लम्बे समय तक खराब ना हो। अचार के मसाले से नमी निकालने के लिए इसे बनाने से पहले थोड़ा भून लें या धूप में रखें। रोजाना के प्रयोग के लिए एक छोटे कंटेनर में अचार निकाल लें, इससे अचार जल्दी खराब नहीं होते।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ UCC को लेकर असम में सियासी हलचल, 10 से ज्यादा संगठनों की सरकार से अपील, अल्पसंख्यकों की अनदेखी न हो'।@ अफ्रीका में इबोला वायरस के बढ़ते मामलों के बीच गुजरात में हाई अलर्ट, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सख्त स्क्रीनिंग शुरू।@ मोदी सरकार के 12 साल-शिवराज ने की किताब लॉन्च, मुंबई में बोले फडणवीस-भारत वैश्विक शक्ति बना।@ इंडिगो की बेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट में दिखा धुआं, इमरजेंसी गेट से निकाले गए यात्री।@ दलाल ने बांग्लादेश से भारत लाकर छोड़ा, अकेला पाकर सरेंडर करने पहुंचा दीन इस्लाम, वापस भेजने की लगाई गुहार।@ मेकेदातु प्रोजेक्ट को लेकर भिड़े कर्नाटक-तमिलनाडु,CM विजय ने अब PM मोदी से लगाई गुहार।@ सरकारी कर्मचारियों को परिवार के साथ घूमने के लिए लेनी होगी अनिवार्य छुट्टी, फोटो खिंचवा कर देनी होगी रिपोर्ट।@ राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल, 2017 की सजा के बाद 16वीं बार आएगा जेल से बाहर, अकाली दल ने उठाए सवाल।@ बंगाल में 400 काउंटरों पर माछ-भात खिलाएगी शुभेंदु सरकार, ममता ने बीजेपी राज में मछली बैन का फैलाया था डर।@ भारत और अमेरिका ने क्रिटिकल मिनरल्स पर किया ऐतिहासिक समझौता।@ लखनऊ मलिहाबाद में राजा कंस किले को लेकर बवाल, सुंदरकांड पर रोक और बकरीद पर नमाज बैन, यूपी में एक्शन में योगी की पुलिस।@ पंजाब निकाय चुनाव-105 स्थानीय निकायों के लिए मतदान जारी, बैलेट पेपर से हो रही वोटिंग, 29 मई को आएंगे नतीजे।@ जैमिंग का जाल होगा बेअसर, दुश्मन चाहकर भी नहीं भटका पाएगा, सुखोई विमान हुआ और ताकतवर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -