- Back to Home »
- State News »
- मेडिकल-इंजीनियरिंग कॉलेजों में लड़कियों को 33% आरक्षण देगी बिहार की नीतीश सरकार...
Posted by : achhiduniya
02 June 2021
बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष वीडियो
कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंजीनियरिंग और मेडिकल विश्वविद्यालय स्थापित करने के
संबंध में प्रस्तावित विधेयक का प्रेजेंटेशन दिया गया। इस दौरान विज्ञान एवं
प्रावैधिकी विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह और स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव
प्रत्यय अमृत ने कॉलेजों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। प्रेजेंटेशन के दौरान
मुख्यमंत्री ने कहा कि इंजीनियरिंग और मेडिकल विश्वविद्यालय स्थापित होने से इंजीनियरिंग
कॉलेजों और मेडिकल कॉलेजों
का बेहतर ढंग से प्रबंधन हो सकेगा। साथ ही कॉलेजों में अध्यापन कार्य को बेहतर ढंग
से नियंत्रित भी किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की बेटियों के लिए बड़ा ऐलान किया। बच्चियों को उच्च शिक्षा की ओर आकर्षित
करने लिए बिहार सरकार ने राज्य के सभी मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में आरक्षण
देने के ऐलान
किया। सरकारी ऐलान के
अनुसार अब राज्य के सभी मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज में बिहारी छात्राओं को 33% आरक्षण मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के
सभी जिलों में
इंजीनियरिंग कॉलेज खोले जा रहे हैं, कई
मेडिकल कॉलेज भी
खोले गए हैं। हम लोगों का उद्देश्य है कि इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई करने के
लिए बिहार के बच्चे एवं बच्चियों को बाहर नहीं जाना पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि
राज्य के इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में नामांकन में न्यूनतम एक तिहाई सीट छात्राओं
के लिए आरक्षित की जाए। इससे छात्राओं की संख्या और बढ़ेगी। यह यूनिक चीज होगा।
इससे छात्राएं उच्च और तकनीकी शिक्षा की ओर और ज्यादा प्रेरित होंगी।


