- Back to Home »
- State News »
- जाने कैसे तक हुआ लेवल,किस लेवल में क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद...? 7 जून से महाराष्ट्र में होगी अनलॉक की प्रक्रिया शुरू....
जाने कैसे तक हुआ लेवल,किस लेवल में क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद...? 7 जून से महाराष्ट्र में होगी अनलॉक की प्रक्रिया शुरू....
Posted by : achhiduniya
05 June 2021
महाराष्ट्र सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, शहरों और ज़िलों को पांच अलग-अलग
लेवल में रखा गया है। पहले चरण में जिन जिलों को अनलॉक किया जाएगा, उनमें अहमदनगर, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, धुले, गोंदिया, जलगांव, जालना, लातूर, नागपुर, नांदेड़, ठाणे और वर्धा है। राजधानी
मुंबई को भी अलग-अलग उपनगरीय क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग लेवल में रखा जाएगा।
लेवल-1 जहा पॉजिटिविटी रेट 5% से कम
है और ऑक्सीजन बेड 25% से कम भरे हैं। लेवल-2 यहां ऐसे ज़िलों को रखा जाएगा जहां पॉजिटिविटी रेट 5% और ऑक्सीजन बेड 25% से 40% तक भरे हैं। लेवल-3 वो
ज़िले जहां पॉजिटिविटी रेट 5% से 10% तक और ऑक्सीजन बेड 40% से
ज्यादा भरे हैं। लेवल-4 इस श्रेणी में उन ज़िलों को
रखा जाएगा,
जहां पॉजिटिविटी रेट 10% से 20% तक है और ऑक्सीजन बेड 60% तक भरे हैं। लेवल-5 ऐसे
जिले जहां पॉजिटिविटी रेट 20% से अधिक और 75% से अधिक ऑक्सीजन बेड भरे हैं। # किस
लेवल में क्या खुलेंगे? लेवल-1 मॉल, मल्टीप्लेक्स, थिएटर्स, नाट्यगृह, रेस्टोरेंट शुरू किए जाएंगे। लोकल सेवा के लिए स्थानीय प्रशासन
या आपदा प्रबंध विभाग तय करेगा। सार्वजनिक मैदान खुलेंगे, वाकिंग साइकलिंग को इजाजत, 100% क्षमता
से सरकारी कार्यालय खुलेंगे, स्पोर्ट्स, शूटिंग, सामाजिक-सांस्कृतिक
कार्यक्रमों को इजाजत रहेगी, शादी समारोह, जिम, सलून, स्पा-ब्यूटी पार्लर को खोलने की इजाजत होगी। सार्वजनिक परिवहन
शुरू होंगे। लेवल-2 सभी दुकानें खुलनी शुरू होंगी। मॉल, थिएटर्स, रेस्टोरेंट मल्टीप्लेक्स और
नाट्यगृह 50% क्षमता के साथ खुलेंगे। लोकल ट्रेन की सेवा सिर्फ अति आवश्यक
सेवा से जुड़े लोगों के लिए होगी। सरकारी कार्यालय 100% क्षमता से खुलेंगे, सार्वजनिक
मैदान खुले रहेंगे, वाकिंग और साइकलिंग की इजाजत रहेगी। स्पोर्ट्स के
लिए सुबह 5 से 9 और शाम 5 से रात 9 बजे तक इजाजत रहेगी। शूटिंग
के लिए इजाजत,
शादी समारोह के लिए हॉल की क्षमता से 50% अथवा 100 लोगों को इजाजत रहेगी। जिम
सलून स्पा ब्यूटी पार्लर 50% क्षमता से, सार्वजनिक ट्रांसपोर्टेशन 100%, बंदी
लागू रहेगी। लेवल-3 जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानें 4 बजे तक खुली रहेंगी, बाकी
दुकानें सोमवार से शुक्रवार 4 बजे तक खुली रहेंगी ये
दुकानें शनिवार-रविवार बंद रहेंगी। लेवल-4 जरूरी
सेवाओं से जुड़ी दुकानें 4 बजे तक खुली रहेंगी। लेवल-5 जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानें सोमवार से शुक्रवार शाम 4 बजे तक खुली रहेंगी। वीकेंड पर मेडिकल के अलावा बाकी दुकानें
बंद रहेंगी। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि मुंबई को लेवल 2 और तीन के बीच रखा जा सकता है। हालांकि इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी
सार्वजनिक नहीं की गई है।




