- Back to Home »
- State News »
- सोमवार से दौड़ेगी मेट्रो,ऑड-इवन की तर्ज पर दिल्ली की दुकानें और मॉल होंगे अनलॉक...
Posted by : achhiduniya
05 June 2021
दिल्ली में बीते 47 दिनों से लॉकडाउन चल रहा है। इस दौरान
व्यापारी वर्ग खासा परेशान हुआ। कोरोना की दूसरी लहर इतनी भयानक थी कि हर आदमी को
झकझोर दिया। इसी कारण लॉकडाउन का फैसला लिया गया। सीएम केजरीवाल ने ऐलान किया है
कि 7 जून से ऑड इवन की तर्ज पर दुकानें और मॉल खोले जाएंगे। इसी के साथ साप्ताहित
बाजार फिलहाल बंद रहेंगे। सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक दुकान नंबर के हिसाब से
खुलेंगी। दिल्ली मेट्रो में हर रोज लाखों लोग सफर करते थे। मगर पिछले साल से
कोरोना के कारण मेट्रो या तो बंद पड़ी है या फिर आधी क्षमता के साथ चल रही है।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि सोमवार से मेट्रो चलाने का फैसला लिया गया है। दिल्ली
मेट्रो 50% क्षमता के साथ शुरू की जा रही है। नई गाइडलाइंस के अनुसार सरकारी
दफ़्तरों में ग्रुप ए ऑफिसर 100% और बाकी इसके नीचे वाले 50% ऑफिसर काम करेंगे।
जरूरी सेवाओं में 100% कर्मचारी काम करेंगे।सीएम ने पिछले सप्ताह कंस्ट्रक्शन
वर्कर और फैक्ट्रियां खोली गई थीं। कोरोना की स्थिति अभी कंट्रोल में है। पिछले 24
घंटे में करीब 400 के करीब केस आए हैं। राजधानी में पॉजिटिविटी भी 0.5% के करीब
है। केजरीवाल ने कहा कि आगे भी लॉकडाउन जारी रहेगा। लेकिन काफी सारी रियायतें दी
जा रही हैं। इसी के साथ सीएम केजरीवाल ने आने वाले खतरे से भी आगाह कर दिया। सीएम
ने कहा कि एक्सपर्ट्स तीसरी लहर की भी बात कह रहे हैं। जिसके लिए हमको अभी से
तैयारी करनी होगी। स्कूलों को खोलने का कोई फैसला नहीं लिया गया है। एक्सपर्ट्स ने
पहले से ही बताया है कि कोरोना की तीसरी लहर का बच्चों पर सबसे ज्यादा असर पड़
सकता है। सरकार एक्सपर्ट्स की बात को ध्यान में रखते हुए कोई भी जोखिम उठाना नहीं
चाहती। इस वजह से फिलहाल स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है। केजरीवाल ने
कहा कि अगर तीसरी वेव आती है तो सरकार इसके लिए तैयार है। कल करीब 6 घंटे तक दो
अलग मीटिंग में हिस्सा लिया। एक्सपर्ट के साथ बात की। इस बार कोरोना की जो पीक आई
लगभग 28 हजार केस 22 या 23 अप्रैल के आसपास आई। अगली पीक कितनी हो सकती है। अगली
पीक 37 हजार हो सकती है। इसे मानकर तैयारी शुरू की. इससे ज्यादा केस आए, उसके लिए भी तैयार हैं। अगर 37 हजार की तैयारी है, तो उससे ज्यादा केस आने पर भी तैयार होंगे।



